6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedआधार अपडेट पर राहत की खबर, अब मुफ्त में बदलाव करवाने की...

आधार अपडेट पर राहत की खबर, अब मुफ्त में बदलाव करवाने की बढ़ गई मियाद, जानें नई तारीख

Published on

नई दिल्ली

अब आधार पर बड़ी खबर आ गई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डिटेल्स मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी है। बता दें कि आधार प्राधिकरण ने ऐसे यूजर्स से आधार तत्काल अपडेट करने की अपील की है जिन्होंने आधार जारी होने के 10 साल बाद भी डिटेल्स अपडेट नहीं कराईं हैं। आधार प्राधिकरण ने मुफ्त अपडेट सेवा को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपना आधार अपडेट नहीं करा पाए हैं। ऐसे लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। अब लोगों को अपना आधार अपडेट कराने के लिए और समय मिल गया है। बता दें कि आधार को ऑनलाइन फ्री अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी आधार स्टोर या फिर पोस्ट ऑफिस स्टोर से भी आधार को अपडेट करा सकते हैं। हालांकि अगर आधार यूजर सीएससी या आधार केंद्र पर जाकर डिटेल्स अपडेट कराते हैं तो उन्हें हमेशा की तरह शुल्क चुकाना होगा।

पहले 14 जून थी अंतिम तारीख
बता दें कि आधार प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार यूजर्स को डेमोग्रॉफिक डिटेल्स मुफ्त में अपडेट करने के लिए 15 मार्च से 14 जून 2023 तक का समय दिया था। 14 जून की डेडलाइन बीते दिन खत्म हो गई है। इसके बाद आधार प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ्त डिटेल्स अपडेट करने की सेवा को 14 सितंबर 2023 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।

घर बैठे ऐसे ऑनलाइन अपडेट करें आधार
– पहले UIDAI की वेबसाइटhttps://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
– अब लॉगिन करें और ‘नाम, लिंग, जन्म तिथि और पता अपडेट’ को सेलेक्ट करें
– इसके बाद ओटीपी से लॉगिन करना होगा
– डेमोग्राफिक विकल्पों की सूची से ‘एड्रेस’ चुनें और ‘आधार अपडेट करने के लिए प्रोसीड पर क्लिक करें
– स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें और जरूरी डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज करें
– इस तरह आधार अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी और आधार स्टेटस अपडेट मिल जाएगा

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...