14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'एयरपोर्ट को लेकर केन्या से कोई समझौता नहीं हुआ', डील रद्द होने...

‘एयरपोर्ट को लेकर केन्या से कोई समझौता नहीं हुआ’, डील रद्द होने पर अडानी ग्रुप का बयान

Published on

नई दिल्ली,

केन्या ने भारत के अडानी ग्रुप के साथ दो समझौते रद्द कर दिए हैं. इसको लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच अडानी ग्रुप की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है. अडानी ग्रुप ने कहा कि उसने केन्या के मुख्य हवाई अड्डे का संचालन करने के लिए कोई समझौता नहीं किया है.

वहीं, पिछले महीने केन्या में 30 साल तक बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण और संचालन के लिए हुए समझौते को लेकर अडानी ग्रुप ने कहा कि यह परियोजना सेबी (Sebi) के नियमों के तहत नहीं आती, इसलिए इसके रद्द होने पर कोई खुलासा करने की आवश्यकता नहीं थी.

यह प्रतिक्रिया उस नोटिस के बाद दी गई, जो स्टॉक एक्सचेंजों ने भेजा था, जिसमें यह पुष्टि करने के लिए कहा गया था कि केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने उस खरीद प्रक्रिया को रद्द कर दिया था, जिसके तहत अडानी समूह को केन्या के मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण सौंपा जाना था.

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एक फाइलिंग में कहा कि इस साल अगस्त में इसने केन्या में एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी स्थापित की थी, जिसका उद्देश्य हवाई अड्डों का उन्नयन, आधुनिकीकरण और प्रबंधन करना था. कंपनी ने कहा, “अब तक न तो कंपनी और न ही उसकी सहायक कंपनियों ने केन्या में कोई हवाई अड्डा परियोजना हासिल की है और न ही केन्या में किसी हवाई अड्डे से संबंधित कोई बंधनकारी या अंतिम समझौता किया है.”

बता दें कि केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने देश को संबोधित करते हुए भारतीय कंपनी अडानी ग्रुप के साथ प्रस्तावित सभी समझौते रद्द करने की घोषणा की है. इन समझौतों में बिजली ट्रांसमिशन और एयरपोर्ट विस्तार जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल थीं. केन्या सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ प्रस्तावित $700 मिलियन का पावर ट्रांसमिशन डील रद्द कर दिया है. यह डील देश में बिजली के ट्रांसमिशन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने को लेकर थी. इसके अलावा, अडानी ग्रुप का $1.8 बिलियन का प्रस्ताव, जो एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के लिए था, उसे भी रद्द कर दिया गया है.

केन्या के राष्ट्रपति रूटो ने बताया कि उनकी सरकार ने भारत की कंपनी अडानी ग्रुप के साथ प्रस्तावित दो बड़े प्रस्तावित समझौते रद्द कर दिए हैं. यह फैसला अडानी ग्रुप पर अमेरिका में लगे रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद लिया गया है. राष्ट्रपति रूटो ने कहा कि उन्होंने केन्या के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कंट्रोल को अडानी ग्रुप को सौंपने वाली प्रक्रिया को रद्द करने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा, ऊर्जा मंत्रालय द्वारा अडानी ग्रुप के साथ पिछले महीने साइन की गई, 30 साल की पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप डील को भी रद्द कर दिया गया है. यह डील केन्या में बिजली ट्रांसमिशन लाइन बनाने के लिए थी.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...