10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedरेपो रेट में नो-चेंज... फिर क्यों झूम उठा शेयर बाजार? Sensex ने...

रेपो रेट में नो-चेंज… फिर क्यों झूम उठा शेयर बाजार? Sensex ने लगाई 800 अंकों की छलांग

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान कर दिया है और इस बार भी नीतिगत दरों (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मतलब आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है. लेकिन, रेपो रेट को यथावत रखने के फैसले के बाद भी शेयर बाजार की सुस्ती अचानक से तूफानी तेजी में तब्दील हो गई और दोनों इंडेक्स भागने लगे (Stock Market Zooms), इनमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 800 अंक तक उछल गया. वहीं निफ्टी भी जोरदार उछाल के साथ 200 अंक चढ़ गया.

RBI ने GDP Growth का अनुमान बढ़ाया
सबसे पहले बात कर लेते हैं शेयर बाजार में अचानक आए उछाल के बारे में तो बता दें कि लगातार 8वीं बार RBI ने Repo Rate को 6.50 पर यथावत रखा है. इसमें फरवरी 2023 में आखिरी बार बदलाव किया गया था. लेकिन केंद्रीय बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है. पहले आरबीआई ने FY25 में GDP Growth अनुमान 7 फीसदी जताया था, लेकिन MPC Meeting के नतीजों का ऐलान करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. यानी जीडीपी ग्रोथ अनुमान में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है.जीडीपी ग्रोथ के नए अनुमान के आते ही, इसका पॉजिटिव असर शेयर बाजार (Share Market) पर दिखाई दिया है और शुक्रवार को सुस्ती के साथ खुला बाजार एकदम से छलांग लगाता हुआ नजर आया.

ग्रोथ के नए अनुमान से उत्साहित बाजार
शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 75,074.51 की तुलना में 75,031.79 अंक के लेवल पर ओपन हुआ था और सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा था. लेकिन जैसे ही आरबीआई एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जीडीपी ग्रोथ का नया अनुमान पेश किया, उसके बाद अचानक से शेयर बाजार में उछाल आ गया. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 799.97 अंक या 1.07 फीसदी की उछाल के साथ 75,874.48 के लेवल पर पहुंचकर ट्रेड कर रहा था.

Sensex की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी तूफानी तेजी के साथ भागता हुआ नजर आया. निफ्टी 50 ने सुबह 9.15 बजे पर अपने पिछले बंद 22,821.40 के स्तर की तुलना में 22,821.85 पर शुरुआत की थी और देखते ही देखते 227.10 अंक या 1.00 फीसदी की तेजी लेते हुए 23,048.50 के लेवल पर पहुंच गया.

जीडीपी को लेकर ये नए अनुमान
गौरतलब है कि FY2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है.पूरे वित्त वर्ष 2024 के लिए GDP का प्रोविजनल एस्टिमेट 8.2 फीसदी है. केंद्रीय बैंक ने GDP Growth के अनुमान को बढ़ा दिया है. इसे 7 फीसदी से 20 बेसिस पॉइंट बढ़ाते हुए 7.20 फीसदी कर दिया गया है. रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में GDP अनुमान 7.1% से बढ़ाकर 7.3% कर दिया है. दूसरी तिमाही में 6.9% से बढ़ाकर 7.2% और तीसरी तिमाही में 7% से बढ़ाकर 7.3% किया है. वहीं चौथी तिमाही के लिए जीडीपी अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है.

आरबीआई गवर्नर ने क्या कहा?
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी अनंतिम अनुमानों ने भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद, यानी वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ को 8.2% पर रखा है. 2024-25 के दौरान, अब तक डॉमेस्टिक फाइनेंशियल एक्टिविटीज में लचीलापन बना हुआ है. घरेलू डिमांड में मजबूती के कारण मेन्युफैक्टरिंग एक्टिविटीज में तेजी जारी है. उन्होंने बताया कि 8 प्रमुख उद्योगों ने अप्रैल 2024 में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. मैन्युफैक्चरिंग PMI ने मई 2024 में मजबूती बनाए रखी है और यह वास्तव में ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...