22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअब चिड़िया नहीं, X हो सकता है Twitter का नया Logo, जानिए...

अब चिड़िया नहीं, X हो सकता है Twitter का नया Logo, जानिए वजह

Published on

Twitter पर जल्द ही बड़ा बदलाव नजर आने वाला है. अब ट्विटर के लोगो से ब्लू कलर वाली चिड़िया रिमूव की जा सकती है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बॉस Elon Musk ने रविवार को एक ट्वीट करके इंफॉर्मेशन दी. ट्विटर प्लेटफॉर्म पर यह लोगो कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है और यह इसकी पहचान बन चुका था.

Elon Musk ने ट्वीट कर बताया कि जल्द ही ट्विटर ब्रांड के लोगो यानी पक्षियों को अलविदा कहेंगे. अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे.

अब तक का सबसे बड़ा बदलाव
ट्विटर का यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव कहा जा सकता है. हालांकि मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, तब से लेकर अब तक इस प्लेटफॉर्म में कई बादलाव हो चुके हैं. बताते चलें कि ट्विटर अब एक स्वंतत्र कंपनी नहीं है, क्योंकि इसको X Corp के साथ मिला दिया है.

X लेटर को लेकर पुराना नाता
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मस्क का X लेटर का लेकर प्रेम कोई नया नहीं है. इस साल अप्रैल में Elon Musk बतौर न्यू चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर के रूप में Linda Yaccarino अपॉइंट कर चुके हैं. उनका स्वागत करते हुए मस्क ने ट्वीट करके बताया था कि इस प्लेटफॉर्म को एक्स, द एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.

DM को लेकर बदलाव
ट्विटर को लेकर मस्क कई बदलाव कर चुके हैं. शनिवार को मस्क ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही डायरेक्ट मैसेज (DM) को लेकर लिमिट सेट करने जा रहे हैं. डायरेक्ट मैसेज को लेकर कुछ बदलाव किए जाएंगे. ये वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड के लिए अलग-अलग होंगे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...