13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedनवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्या...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

Published on

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यह वारंट अंधेरी कोर्ट ने 29 फरवरी को जारी किया था। आलिया की दोस्त ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद 29 फरवरी को उनके खिलाफ 138 निगोशिएबल एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यह मामला 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘होली काउ’ जुड़ा हुआ है, जिसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने प्रोड्यूस किया था।

Aaliya Siddiqui ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आई थीं। उन्होंने Holy Cow को प्रोड्यूस किया था, जबकि दोस्त मंजू एम गढ़वाल को-प्रोड्यूसर रहीं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दोस्त ने आलिया के साथ 31 लाख 68 हजार रुपए पैसे लगाए थे, पर आलिया ने पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद दोस्त ने पांच साल पहले पैसे न लौटाने को लेकर आलिया सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

5 साल पुराना केस, दोस्त मंजू बोलीं- आलिया ने नहीं लौटाए पैसे
‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में आलिया की दोस्त मंजू ने बताया कि पहले तो वह आलिया के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रही थीं। तब आलिया ने उनके परिवार से कुछ पैसे उधार लिए थे। मंजू के मुताबिक, यह केस पांच साल से चल रहा है, पर आलिया ने उनके पैसे नहीं लौटाए।

दो बार हुई सुनवाई पर नहीं पहुंचीं आलिया, नवाज पर भी गंभीर आरोप
मंजू का कहना है कि केस की दो बार सुनवाई हुई, पर आलिया नहीं आईं। पहली सुनवाई पर उनके वकील आए थे और मंजू के साथ सेटलमेंट की बात करने लगे थे। पर आलिया बाद में गायब हो गईं। मंजू के मुताबिक, दूसरी सुनवाई पर भी आलिया हाजिर नहीं हुईं, और अब उनके खिलाफ गैर जमानंती वारंट इशू किया गया है। अब इस केस की सुनवाई 2 मई को होगी। मंजू ने आलिया के साथ-साथ उनके पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी आरोप लगाए हैं। मंजू के मुताबिक, नवाजुद्दीन भी आलिया के साथ मिले हुए हैं।

शिकायतकर्ता मंजू ने बताया क्या हुआ था
मंजू ने आगे कहा, ‘हमारे बीच झगड़ा हुआ और फिर उन्होंने मुझे फिल्म से हटाने की कोशिश की। पैसों का हिसाब-किताब करने के बाद, उन्होंने कुछ बकाया पैसे चुका दिए। इसके बाद जब फिल्म रिलीज हो रही थी, मैंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की, तभी उन्होंने हमें एक पीडीसी चेक (पोस्ट-डेटेड चेक) दिया। चेक बाउंस हो गया। उन पर हमारा 31 लाख 68 हजार रुपये बकाया हैं। उन्होंने मेरी कॉल का जवाब देना बंद कर दिया है और कोर्ट में भी पेश नहीं होती हैं। यहां तक कि नवाज भी कोई जवाब नहीं देते।’ मंजू ने यह भी कहा कि उन्होंने FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज) में भी शिकायत दर्ज कराई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...