15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeUncategorizedनोरा फतेही का जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का मुकदमा, 21 जनवरी को...

नोरा फतेही का जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का मुकदमा, 21 जनवरी को सुनवाई!

Published on

दिल्ली की एक अदालत जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दाखिल एक्ट्रेस नोरा फतेही की आपराधिक शिकायत पर 21 जनवरी 2023 को सुनवाई कर सकती है। इस शिकायत में नोरा ने जैकलीन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में कथित तौर पर गलत तरीके से उनका नाम घसीटकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। कनाडा की नागरिक नोरा ने अपनी शिकायत में 15 मीडिया संस्थानों को भी आरोपी के तौर पर नामजद किया है।

शिकायत मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सावरिया के सामने पेश की गई, जिन्होंने यह मामला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता को सौंप दिया। इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुप्ता ने मामले की सुनवाई को 21 जनवरी 2023 के लिए सूचीबद्ध कर दिया। उस दिन यह तय किया जाएगा कि शिकायत पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

नोरा की शिकायत में ये कहा गया
नोरा फतेही ने 12 दिसंबर को दाखिल अपनी शिकायत में कहा है कि ‘उनका तेजी से आगे बढ़ता करियर और काफी प्रतिष्ठा है, जिसके चलते उनके विरोधी खतरा महसूस कर रहे हैं और उनसे सही तरीके से मुकाबला करने में असमर्थ हैं।’

शिकायत में किया ये दावा
शिकायत में दावा किया गया है कि जैकलीन फर्नांडिस की तरफ से लगाए गए आरोप गलत हैं कि नोरा फतेही को भी सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से महंगे-महंगे गिफ्ट्स मिले थे।

नोरा ने फीफा वर्ल्डकप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखाया जलवा
मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल होने से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में दमदार परफॉर्मेंद दी थी। ये फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुआ और अर्जेंटीना ने मुकाबला जीता। सोशल मीडिया पर नोरा के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...