11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedपहली बार नहीं, कभी 5000 तो कभी 10000... भारत में पहले भी...

पहली बार नहीं, कभी 5000 तो कभी 10000… भारत में पहले भी कई बार हुई नोटबंदी

Published on

नई दिल्ली

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को बैन कर दिया है। सरकार ने एक बार फिर से सबसे बड़ी करेंसी को बंद कर दिया है। हालांकि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर में बना रहेगा। आप 30 सितंबर तक बैंक में जाकर अपने नोट को बदलवा सकेंगे, जमा करवा सकेंगे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब आरबीआई ने नोट को चलन से बाहर किया है। इससे पहले 2016 आपको याद होगा, जब सरकार ने अचानक से 500 रुपये और 1000 रुपये को बैन करवे का फैसला किया था।

​पहले भी हुई है नोटबंदी​
सरकार ने 2016 से पहले भी नोटबंदी का फैसला किया गया है। सरकार ने साल 2016 में 500 रुपये और 1000 रुपये का नोट चलन से बाहर कर दिया था। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके तहत 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर 500 रुपये का नया नोट और 2000 रुपये का नोट जारी किया था।

​आजादी से पहले भी नोटबंदी​
देश में सबसे पहली बार आजादी से पहले साल 1946 में नोटबंदी की गई थी। 12 जनवरी 1946 में गर्वनर जनरल सर आर्चीबाल्ड वेवेल ने ब्रिटिश काल में जारी 500, 1000 ऍर 10 हजार के नोट को बंद कर दिया था। 100 रुपये से ऊपर के सभी नोटों की वैधता खत्म कर दी गई थी।

​मोरारजी देसाई सरकार ने लिया था नोटबंदी का फैसला​
16 जनवरी 1978 में तत्कालीन मोरारजी देसाई ने 1000 , 5000 और 10 हजार रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की गई। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया। अखबारों में विज्ञापन जारी कर नोटबंदी का ऐलान किया गया था। सरकार के फैसले के बाद ये नोट चलन से बाहर हो गए थे।

साल 2016 में मोदी सरकार ने लिया नोटबंदी का फैसला​
इसके बाद साल 2016 में मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने का फैसला लिया। पुराने नोट को चलन से बाहर कर दिया गया। इस फैसले के बाद सरकार ने 500 रुपये का नया नोट और 2000 रुपये के नोट जारी किया था। सरकार के इस फैसले की खूब आलोचना भी हुई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। बाद में कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया था।

​अब फिर से नोटबंदी​
साल 2023 में एक बार फिर से आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है। हालांकि इस नोट की वैधता बनी रहेगी। RBI ने नवंबर 2016 में 2000 के नोट जारी किया था। आरबीआई ने कहा कि 2000 के करीब 89% नोट मार्च 2017 से पहले के है। उनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है। वहीं इस नोट का बहुत कम इस्तेमाल हो रहा है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...