10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअच्‍छे नहीं संकेत, कारखानों की रफ्तार पर ब्रेक, क्यों 20 महीनों में...

अच्‍छे नहीं संकेत, कारखानों की रफ्तार पर ब्रेक, क्यों 20 महीनों में सबसे कम कोर सेक्टर ग्रोथ?

Published on

नई दिल्‍ली

इन्‍फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 8 प्रमुख सेक्टरों की ग्रोथ जून में 20 महीनों के सबसे निचले स्तर पर चली गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में कोर सेक्टर की ग्रोथ सालभर पहले के मुकाबले 4 फीसदी रही। मई में ग्रोथ 6.4 फीसदी थी। मई के मुकाबले जून में कोयला, फर्टिलाइजर और सीमेंट सेक्टरों में उत्पादन बढ़ा। लेकिन, क्रूड ऑयल, नैचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिसिटी और स्टील का उत्पादन घट गया।

फरवरी में कोर सेक्टर ग्रोथ 7.1%, मार्च में 6.3% और अप्रैल में 6.7% थी। इससे पहले सबसे कम ग्रोथ अक्टूबर 2022 में 0.7% पर थी। सालभर पहले के आंकड़ों से तुलना करते हुए मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा, ‘जून 2024 में कोयला, इलेक्ट्रिसिटी, नैचुरल गैस, स्टील, फर्टिलाइजर और सीमेंट में पॉजिटिव ग्रोथ रही।’

क‍िस सेक्‍टर में रही क‍ितनी ग्रोथ?
सालभर पहले के मुकाबले जून में कोल सेक्टर की ग्रोथ 14.8%, नैचुरल गैस की 3.3% और फर्टिलाइजर्स की 2.4% रही। स्टील प्रोडक्शन 2.7%, सीमेंट 1.9% और इलेक्ट्रिसिटी उत्पादन 7.7% बढ़ा। स्टील और सीमेंट में कम ग्रोथ के पीछे सालभर पहले के ऊंचे बेस का भी असर रहा। जून 2023 में स्टील प्रोडक्शन 21.3% और सीमेंट प्रोडक्शन 9.9% बढ़ा था। जून में क्रूड ऑयल में 2.6% और रिफाइनरी प्रोडक्ट्स में 1.5% की गिरावट रही।

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकनॉमिस्ट मदन सबनवीस ने कहा, ‘कोल में दमदार ग्रोथ के पीछे बिजली की अधिक मांग का योगदान हो सकता है। बिजनेस एक्टिविटी बढ़ने और हीट वेव के चलते कई राज्यों में बिजली की घरेलू मांग बढ़ने से इलेक्ट्रिसिटी ग्रोथ सालभर पहले के मुकाबले 7.7% रही।’ मई में इलेक्ट्रिसिटी ग्रोथ हालांकि 13.7% थी।

सबनवीस ने कहा, ‘पिछले साल के 8.4% के ऊंचे बेस पर कोर सेक्टर की 4% की ग्रोथ को संतोषजनक कहा जा सकता है। जून में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की ग्रोथ 4-5% रह सकती है।‘ वहीं, ICRA की चीफ इकनॉमिस्ट अदिति नायर ने कहा, ‘कोर सेक्टर के 8 में से 5 घटकों में मई के मुकाबले नरमी या बड़ी सुस्ती दिखी है। इलेक्ट्रिसिटी ग्रोथ ठीक रही, लेकिन दो महीनों के बाद फिर सिंगल डिजिट में चली गई। हमारा अनुमान है कि जून में IIP ग्रोथ 3.5-5.0% रह सकती है।’

हालात सुधरने की उम्मीद
IIP ग्रोथ मई में 5.9% के साथ 7 महीनों के ऊंचे स्तर पर थी। कोर सेक्टर की रफ्तार घटने का मतलब है कि जून के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी नरम रह सकते हैं क्योंकि IIP में कोर सेक्टर की 40.27% हिस्सेदारी है। चुनावों के चलते सरकार का कैपिटल एक्सपेंडिचर कुछ कम रहने का असर जून में पड़ा। आने वाले महीनों में स्थिति सुधर सकती है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...