14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअब हॉलिडे पर जाना पड़ेगा महंगा, जानिए दो रात के लिए चुकाने...

अब हॉलिडे पर जाना पड़ेगा महंगा, जानिए दो रात के लिए चुकाने होंगे कितने ज्यादा पैसे!

Published on

नई दिल्ली

अगर आप भी आने वाले दिनों में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो 18 जुलाई से आपको ये महंगा पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 18 जुलाई से होटल के कमरों पर जीएसटी लगने वाला है। अब 1000 रुपये वाले होटल के कमरे पर भी आपको जीएसटी चुकाना पड़ेगा, अभी तक 1000 रुपये तक के कमरे पर जीएसटी नहीं लगती थी। जीएसटी काउंसिल ने 29 जून को एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें इस बात की सूचना दी थी।

12 फीसदी लगेगी जीएसटी
अभी तक सरकार की तरफ से 1000 रुपये से कम के कमरों पर जीएसटी लगाने का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। हालांकि, जीएसटी काउंसिल ने प्रस्ताव दिया है कि इन पर 12 फीसदी जीएसटी लगाई जाए। इन कमरों पर 12 फीसदी जीएसटी लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। 18 जुलाई के बाद होटल के 7500 रुपये तक के कमरों पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, जबकि उससे अधिक के कमरों पर 18 फीसदी जीएसटी चुकाना होगा।

हॉलिडे हो जाएगा महंगा
इस फैसले की वजह से अब उन लोगों के लिए भी बाहर छुट्टी पर घूमने जाना महंगा हो जाएगा, जो 1000 रुपये तक के कमरों में रुकते थे। मोदी सरकार अपना टैक्स का दायरा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाने पर विचार कर रही है, लेकिन इससे आम आदमी पर पड़ने वाला बोझ और अधिक बढ़ जाएगा। तो अगर आप भी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए आपको क्या कीमत चुकानी होगी।

आम आदमी पर कितना पड़ेगा असर?
एक उदाहरण से समझते हैं आप पर कितना असर होगा। मान लेते हैं कि आप दो दिन के लिए एक रात के 900 रुपये वाले कमरे की बुकिंग करते हैं। ऐसे में अभी तक आपको 1800 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अब 18 जुलाई से अगर इस पर 12 फीसदी जीएसटी भी लगता है तो आपको 216 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इस तरह अब आपको 1800 रुपये के बजाए 2016 रुपये चुकाने होंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...