13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअब दोबारा अपने बॉयफ्रेंड सनी संग बिग बॉस हाउस में एंट्री करूंगी-...

अब दोबारा अपने बॉयफ्रेंड सनी संग बिग बॉस हाउस में एंट्री करूंगी- गोरी नागौरी

Published on

गोरी नागौरी बिग बॉस हाउस से आउट हो चुकी हैं. इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने ऐलान किया कि गोरी घर से बेघर हो रही हैं. गोरी काफी समय से घर वापस जाना चाहती थीं. ऐसा उन्होंने घरवालों से कहा था. ऐसे में खुशी-खुशी सलमान खान ने उनके नाम का ऐलान किया. नाचते हुए गोरी नागौरी ने बिग बॉस 16 के घर से विदा ली. बाहर आने के बाद गोरी ने अपने एविक्शन और जर्नी पर आजतक से बातचीत की है.

सवाल: इतनी जल्दी एविक्ट हो जाएंगी, इसकी उम्मीद थी?
गोरी: इतनी जल्दी कहां हुआ है एविक्शन, पूरे 42 दिन हो गए हैं. आप यकीन मानें, मुझे एक दिन भी अपने घरवालों के बिना रहा नहीं जाता है. अपने फैंस के साथ भी मैं टाइम टू टाइम कनेक्ट होती रही हूं. दरअसल अकेले रहना मुझे पसंद ही नहीं है. इसलिए 42 दिन भी मैं रह गई, वो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. रही बात एविक्शन से खुश न नाखुश होने की, तो मैं कहूंगी कि जो भी हुआ अच्छा ही हुआ है.

सवाल: दोबारा बिग बॉस हाउस में एंट्री मिलती है, तो वापस जाएंगी? खबर ये भी थी कि आपके बॉयफ्रेंड सनी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं.
गोरी: हां, जरूर सनी के साथ अब घर में एंट्री करना चाहूंगी. अगर सनी के आने की खबर मुझे पता होती, तो शायद मैं आती ही नहीं.

सवाल: साजिद खान के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रही थी. फिर अचानक से क्या हो गया?
गोरी: कब तक आप एक इंसान के लिए काम करते रहोगे. कब तक आप उनको शर्म संकोच में कुछ बोल नहीं पाओगे. मेरे सब्र टूट चुका था इसलिए मैंने ऐसे रिएक्ट किया था.

सवाल: अपनी गेम बदलने के बाद लोगों ने आप पर फ्लिपर का इल्जाम भी लगाया था.
गोरी: सही है, मैं अगर सही हूं, तो सबकुछ सही है. मैंने कभी किसी के पीठ पीछे नहीं कहा है. मैं तो डंके की चोट पर खेलने वाली कंटेस्टेंट रही हूं.

सवाल: शो के दौरान आपके डांस मूव्स को वल्गर भी कहा गया. सलमान ने भी कुछ ऐसा ही रिएक्ट किया था.
गोरी: ये मेरा स्टाइल है, तो मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता है. लोगों को भले गलत लगे या कैसे भी रिएक्ट करें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

सवाल: आपके हिसाब से किसे बिग बॉस जीतना चाहिए?
गोरी: मैं चाहती हूं कि प्रियंका ये गेम शो जीते.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...