10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedअब आईआरसीटीसी भी बेचेगा नमो भारत ट्रेनों के ल‍िए टिकट, ऐसे होगा...

अब आईआरसीटीसी भी बेचेगा नमो भारत ट्रेनों के ल‍िए टिकट, ऐसे होगा यात्रियों को फायदा

Published on

नई दिल्‍ली

आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर अब नमो भारत ट्रेनों के लिए भी टिकट बुक किए जा सकेंगे। इससे यात्रियों को एक ही स्थान से सभी परिवहन संबंधी बुकिंग करने में आसानी होगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने ‘वन इंडिया-वन टिकट’ पहल के तहत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह समझौता किया है। यह टिकट यात्रा तारीख के आसपास 4 दिनों के लिए वैध होगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एनसीआरटीसी की ओर से कार्यान्वित रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना एनसीआर में क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ने वाली एक नई तेज गति और क्षमता वाली आरामदायक यात्री सेवा है। वर्तमान में साहिबाबाद-मोदीनगर नॉर्थ खंड परिचालन में है। अन्य शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। इस समझौते का उद्देश्य एक सहज यात्रा समाधान प्रदान करना है। जिससे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे और आरआरटीएस सेवाओं दोनों का उपयोग करना आसान हो जाए।

ऐड-ऑन सेवा के तौर पर हो सकेगी बुक‍िंंग
आईआरसीटीसी ट्रेन ई-टिकट बुक करने के बाद यात्री अब इसके साथ ही ऐड-ऑन सेवा के रूप में एकसाथ 8 यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकेंगे। आरआरटीएस बुकिंग विकल्प पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर दिखाई देगा। इसे यूजरों की ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकेगा। प्रत्येक आरआरटीएस टिकट के लिए अलग क्यूआर कोड जेनरेट होगा। इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची (ERS) पर आसानी से प्रिंट किया जाएगा।

QR कोड आरआरटीएस यात्रा तारीख से एक दिन पहले, यात्रा तारीख पर और यात्रा तारीख के दो दिन बाद तक यानी कुल 4 दिनों की अवधि के लिए वैध होंगे। ट्रेन टिकट पर प्रत्येक यात्री को एक समर्पित QR कोड के साथ अपना खुद का नमो भारत टिकट प्राप्त होगा। यह एक परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव सुनिश्चित करेगा। एक ही ट्रेन टिकट के लिए बुक किए गए सभी नमो भारत टिकट सभी यात्रियों के लिए एक ही मूल और गंतव्य स्टेशन के लिए होंगे।

खास बात यह है कि अब नमो भारत टिकट को वर्तमान रेलवे आरक्षण विंडो (ARP) पर भी 120 दिन पहले तक बुक किया जा सकता है। नमो भारत टिकट बुकिंग सफल होने पर यूजरों को रजिस्‍टर मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेजे गए अलग-अलग आरआरटीएस QR कोड विवरण के साथ SMS और ईमेल के माध्यम से कन्‍फर्मेशन मिलेगा।

क‍ितना होगा सर्विस चार्ज?
नमो भारत ट्रेन टिकट का किराया आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क (5 रुपये + टैक्‍स) के साथ आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विधियों का उपयोग करके आसानी से जुटाया जाएगा। यूजरों को टिकट कैंसल करने के मामले में पूरा आरआरटीएस किराया वापस कर दिया जाएगा। जबकि आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क, भुगतान गेटवे शुल्क और संबंधित टैक्‍स वापस नहीं होंगे।

यूजर आसानी से बुक की गई यात्रा विवरण के अनुसार प्रवेश करने और यात्रा करने के लिए ERS या मोबाइल ऐप का उपयोग करके स्टेशन के प्रवेश द्वार पर अपने आरआरटीएस QR कोड को स्कैन कर सकते हैं। नमो भारत ट्रेन टिकट आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म (ट्रेन, हवाई, बस, चैटबॉट, आदि) के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। ट्रेन टिकट बुक करने के बाद यदि कोई नजदीकी आरआरटीएस स्टेशन मौजूद है तो एक पॉपअप यूजर को आरआरटीएस टिकट बुक करने के लिए आग्रह करेगा। अगर यूजर शुरू में टिकट बुक नहीं करता है तो वह बुकिंग हिस्ट्री पर फिर से जा सकते हैं और बाद में आरआरटीएस टिकट बुक कर सकते हैं। रेल टिकट खरीदे बिना भी यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म से अपने दैनिक उपयोग के लिए नमो भारत ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, जो उसी दिन की यात्रा के लिए मान्य होगा।

एनसीआरटीसी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक दिन से तीन दिन के असीमित यात्रा पास की शुरुआत करने पर भी विचार कर रही है। एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी की यह ऐतिहासिक पहल न केवल डिजिटलीकरण और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देती है, बल्कि सभी यात्रियों के लिए एक कुशल और व्यापक यात्रा अनुभव भी सुनिश्चित करती है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...