11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedएयरपोर्ट पर अब फ्री मिलेगा बोर्डिंग पास, मनमानी पर विमान कंपनियों को...

एयरपोर्ट पर अब फ्री मिलेगा बोर्डिंग पास, मनमानी पर विमान कंपनियों को सरकार ने हड़काया

Published on

नई दिल्ली

हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों को एयरपोर्ट चेक-इन काउंटर्स पर बोर्डिंग पास लेने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। एयरलाइंसअब एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं ले सकती हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इस समय वेब चेक-इन नहीं करने पर एयरलाइंस बोर्डिंग पास जारी करने के लिए 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेती हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो  भी हवाईअड्डे के चेक-इन काउंटर पर यात्रियों से बोर्डिंग पास के लिए अतिरिक्त शुल्क लेती है।

नियमों में नहीं है अतिरिक्त राशि का प्रावधान
नागर विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि एयरलाइंस यात्रियों से बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त राशि वसूल रही है। यह अतिरिक्त राशि उक्त आदेश में दिए गए निर्देशों के अनुसार या विमान नियम, 1937 के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार नहीं है।” मंत्रालय ने कहा, “एयरलाइंस को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क न लें। इसे विमान नियमों के रूल 135 के तहत प्रदान किए गए टैरिफ के भीतर नहीं माना जा सकता है।”

मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
मंत्रालय ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट कहा गया, ‘‘नागर विमानन मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि एयरलाइंस यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त शुल्क ले रही हैं। यह विमानन नियम, 1937 के प्रावधानों के अनुरूप जारी निर्देशों के तहत उचित नहीं है।’’

हवाई उड़ानों में बीते एक महीने में आईं कई तकनीकी खराबी
बीते एक महीने में भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों में तकनीकी खराबी के कई मामले सामने आए हैं। बुधवार को गो फर्स्ट के एक विमान की विंड शील्ड क्रैक हो गई थी। गो फर्स्ट की उड़ानों में हाल के दिनों में कई तकनीकी खराबी देखी गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षित हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के मुद्दे पर विमानन कंपनियों, अपने मंत्रालय के अधिकारियों और डीजीसीए अधिकारियों के साथ कई बैठकें भी की हैं। डीजीसीए ने सोमवार को बताया था कि उसके अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें पाया गया कि उड़ान से पहले विभिन्न कंपनियों के विमानों को प्रमाणित करने वाले इंजीनियरों की संख्या अपर्याप्त है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...