28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअब ट्वीट करने पर मिलेंगे लाखों रुपये! एलन मस्क का ये नया...

अब ट्वीट करने पर मिलेंगे लाखों रुपये! एलन मस्क का ये नया प्लान बना देगा मालामाल

Published on

जरा सोचिए कि अगर ट्विटर आपको पैसे देना शुरू कर दे तो? ट्विटर ने कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ एड रेवन्यू शेयर करना शुरू किया है। इसका मतलब है कि यूजर्स को ट्वीट करने के लिए पैसे मिल रहे हैं। इसका लाभ लेने के लिए यूजर्स या क्रिएटर्स को एड रेवन्यू शेयरिंग और क्रिएटर्स सब्सक्रिप्शन के लिए साइनअप करना होगा।

ट्विटर का कहना है कि क्रिएटर एड रेवन्यू शेयरिंग उन सभी देशों में उपलब्ध होगा जहां स्ट्राइप पेमेंट का सपोर्ट है। इसका सीधा मतलब है कि भारत में यूजर्स के लिए यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया फर्म बाद में नीति को संशोधित करने पर विचार कर सकती है।

हाल ही में सामने आए एक ट्वीट से यह भी पता चला है कि लोकप्रिय यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट (जेम्स डोनाल्डसन) ने एड शेयरिंग रेवन्यू से 25,000 डॉलर यानी करीब 21 लाख रुपये कमाए। वहीं, कई यूजर्स को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपये से ज्यादा मिले हैं। वहीं, एक अन्य यूजर को 3,899 डॉलर यानी करीब 3.1 लाख रुपये मिले हैं। एक ब्लॉग पोस्ट में, ट्विटर ने बताया कि एड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम इनिशियल ग्रुप के लिए शुरू किया जा रहा है जिन्हें पेमेंट स्वीकार करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इसके साथ ही यह भी कहा है कि एड रेवन्यू शेयरिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए एक पोर्टल या पेज जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। एलन मस्क ने पहली बार फरवरी में इस कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके साथ ही बता दें कि एलन मस्क खुद भी एड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के लिए एलिजिबल हैं। क्योंकि उनकी प्रोफाइल भी वेरिफाइड है

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...