12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedट्विटर पर अब खबर पढ़ने के भी देने होंगे पैसे! एलॉन मस्क...

ट्विटर पर अब खबर पढ़ने के भी देने होंगे पैसे! एलॉन मस्क ने किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने शनिवार को यूजर्स को बड़ा संकेत दिया है. मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा. इसके साथ ही यदि यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा. मस्क ने कहा- कई लोगों के लिए यह आय का एक महत्वपूर्ण सोर्स बनेगा और उन्हें आपके लिए (यूजर्स) अच्छा कंटेंट तैयार करने में ज्यादा समय लगाने के लिए मजबूर करेगा.

इससे पहले मस्क ने वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था. मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं देंगे, उन्हें ब्लू टिक नहीं मिलेगा. एलॉन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर 12 अप्रैल को ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे. इससे पहले ही मस्क ने ऐलान कर दिया था कि अगर ब्लू टिक चाहिए ​तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा.

मीडिया पब्लिशर्स को चार्ज लेने की मिलेगी अनुमति
अब शनिवार को एलॉन मस्क ने ट्वीट किया और बताया कि ट्विटर अगले महीने से मीडिया प्रकाशकों को अपने आर्टिकल पढ़ने के लिए यूजर्स से चार्ज लेने की अनुमति देगा. यूजर्स से ‘प्रति लेख के आधार’ पर शुल्क लिया जाएगा और यदि वे मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सभी आय कंटेंट क्रिएटर्स के पास जाती है, हम कुछ भी नहीं रखते हैं.

प्रति आर्टिकल के आधार पर ले सकेंगे चार्ज
टेक अरबपति मस्क ने कहा कि अगले महीने शुरू होने वाला यह प्लेटफॉर्म मीडिया प्रकाशकों को एक क्लिक के साथ प्रति लेख के आधार पर यूजर्स से शुल्क लेने की अनुमति देगा. उन्होंने कहा- जो यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे और वे कभी-कभार आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो प्रति लेख के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी. उन्होंने कहा कि यह मीडिया संगठनों और पब्लिक दोनों के लिए एक बड़ी जीत होनी चाहिए.

क्या है ट्विटर ब्लू?
ट्विटर ने ऐलान किया था कि कंपनी पेड ब्लू टिक सर्विस शुरू करने जा रही है. शुरुआत में इसे अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था. इसके बाद भारत में भी इसकी शुरुआत की गई. इसके तहत जो लोग इस सर्विस के लिए भुगतान करेंगे, वे ही अपने अकाउंट्स पर ब्लू टिक ले सकेंगे. ट्विटर पहले ही साफ कर चुकी है कि जिन लोगों के पास पहले से ब्लू टिक है, अगर वे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन नहीं लेते, तो उनका ब्लू टिक हटा लिया जाएगा.

ब्लू टिक के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा?
अगर कोई यूजर ब्लू टिक चाहता है, या पहले से मिले ब्लू टिक को बरकरार रखना चाहता है, तो उसे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. भारत में ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन 650 रुपये से शुरू होता है. मोबाइल यूजर्स के लिए यह 900 रुपये प्रति महीना है. ट्विटर पर पहले वेरिफाइड अकाउंट्स पर सिर्फ ब्लू टिक दिया जाता था. कंपनी अब तीन तरह के मार्क दे रही है. ट्विटर पर सरकार से संबंधित खातों को ग्रे टिक, कंपनियों को गोल्डन टिक और अन्य वेरिफाइड अकाउंट्स को ब्लू टिक दिया जा रहा है.

 

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...