8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedऑफिस में बिताने होंगे 40 घंटे... एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों को...

ऑफिस में बिताने होंगे 40 घंटे… एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों को भेजा पहला ई-मेल, किया बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारियों को अपना पहला ई-मेल भेजा है। मस्क ने बुधवार देर रात ट्विटर (Twitter) के स्टाफ को यह मेल भेजा। इस मेल में उन्होंने कर्मचारियों से कई सारी बाते कही हैं। मेल में मस्क ने कर्मचारियों से आने वाले समय में कठिन वक्त के लिए तैयार रहने को कहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस मेल में उन्होंने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को भी समाप्त करने की भी बात कही। साथ उन्होंने कहा कि आर्थिक परिदृश्य अच्छा नहीं है और ट्विटर जैसी विज्ञापन पर आधारित कंपनी पर इसका काफी असर पडे़गा।

हफ्ते में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे
मस्क ने मेल में लिखा, ‘इस बात को शुगरकोट करने का कोई तरीका नहीं है कि आर्थिक परिदृश्य अच्छा नहीं है। ट्विटर जैसी विज्ञापन पर निर्भर कंपनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।’ रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कहा कि अब घर से काम नहीं होगा। कर्मचारियों को अब कम से कम हफ्ते में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे। कुछ आवश्यक मामलों में वे खुद ही इसकी अनुमति देंगे।

शुरू से घर से काम के खिलाफ थे मस्क
मस्क द्वारा ट्विटर के टेकओवर से पहले ट्विटर अपने कर्मचारियों के लिए स्थायी रूप से वर्क फ्रॉम एनिवेयर की पॉलिसी लेकर आया था। महामारी के दौरान कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम में जाना पड़ा था। साल की शुरुआत में ट्विटर को खरीदने की डील की घोषणा करने के बाद मस्क ने कहा था कि वह घर से काम करने के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि मामले के आधार पर विशेष परिस्थितियों में ही वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में भी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा खत्म की हुई है।

आने वाले दिनों में कई प्रयोग करेगा ट्विटर
ट्विटर पर बुधवार रात को मस्क का एक प्रयोग देखने को मिला। बुधवार रात कई वेरिफाइड अकाउंट्स पर ऑफिशियल लेबल (Official Lebel) दिखाई दिया। पीएम मोदी और कुछ केंद्रीय मंत्रियों सहित कई सारे वेरिफाइड अकाउंट्स पर यह ऑफिशियल बैज दिखा। हालांकि, कुछ देर बाद ही यह बैज गायब होग गया। मस्क ने ट्विटर पर लिखा कि कंपनी आने वाले कुछ महिनों में कई मूर्खतापूर्ण चीजें करती रहेगी। जो अच्छा लगेगा उन्हें रखा जाएगा और जो काम नहीं करेगा उन्हें बदल दिया जाएगा।

आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
ट्विटर ने बीते हफ्ते ही अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इस तरह करीब 3500 कर्मचारियों की जॉब चली गई है। ट्विटर ने भारत में भी करीब 90 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। इससे पहले मस्क ने ट्विटर की डील फाइनल होते ही सबसे पहले सीईओ पराग अग्रवाल और कंपनी के बोर्ड को बर्खास्त किया था।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...