30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedभारत की तूफानी तेजी से भाग रही GDP के आगे धूल फांक...

भारत की तूफानी तेजी से भाग रही GDP के आगे धूल फांक रहा पाकिस्तान, आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े दिखा रहे तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

महाकंगाल पाकिस्तान गरीबी और भुखमरी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राजनीतिक संकट के बीच आर्थिक तंगी से पाकिस्तान बदहाल होता जा रहा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संभालने में पड़ोसी मुल्क की सरकार भी मदद नहीं कर पा रही है। पाकिस्तान की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। आबादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश है। लेकिन पाकिस्तान में लोगों के पास रोजगार के नाम पर कुछ नहीं बचा है। ताजा आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, साल 2022-23 में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सिकुड़ गई है। पाकिस्तान की जनसंख्या 23 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन अर्थव्यवस्था 341.50 अरब डॉलर की है। पाकिस्तान में युवाओं की संख्या के हिसाब से इसकी विकास दर बढ़नी चाहिए, लेकिन यह उलटा घटती जा रही है। आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े दिखाते हैं कि इस वित्त वर्ष में पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय घटकर 1568 डॉलर रह गई है। जबकि आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 5 फीसदी के लक्ष्य के मुकाबले 0.29 फीसदी ही रह गई है।

7.2 प्रतिशत रही भारत की ग्रोथ रेट
भारत की जीडीपी (GDP) इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। हाल में आए जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत रही है। मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.1 प्रतिशत रही है। भारत (India) की जीडीपी के आंकड़े अनुमान से अच्छे आए हैं। भारत की जीडीपी ऐसे समय पर विकास कर रही है, जब पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका जताई जा रही है

पाकिस्तान की जीडीपी
आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के डिफॉल्ट होने का खतरा बना हुआ है। खुद पाकिस्तान की ओर से साल 2022-23 के लिए जीडीपी अनुमान 2 फीसदी घटाकर 0.29 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, कृषि क्षेत्र की अनुमानित वृद्धि दर 1.55 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र में -2.94 प्रतिशत और सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ 0.86 प्रतिशत रहने का अुनमान जताया गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...