9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedपराग अग्रवाल को लगी कंगना रनौत की हाय! एक्ट्रेस बोली- मैंने पहले...

पराग अग्रवाल को लगी कंगना रनौत की हाय! एक्ट्रेस बोली- मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी

Published on

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। उन्होंने आते ही सबसे पहले पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एलन को बधाई दी। उनके फैंस भी एलन से एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर करने की गुजारिश कर रहे हैं। इन सबके बीच कंगना ने अपनी भविष्यवाणी को लेकर एक और पोस्ट शेयर किया है, जो पराग से जुड़ा हुआ है। बता दें कि कंगना का ट्विटर अकाउंट पिछले साल सस्पेंड कर दिया गया था। अब नए मालिक के आने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि एक्ट्रेस की इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापसी होगी।

कंगना रनौत ने ट्विटर अकाउंट को लेकर फैंस के कई ट्वीट शेयर किए हैं, जो बहुत फनी है। इसके अलावा उन्होंने इंस्टा स्टेटस पर अपनी भविष्यवाणी की तारीफ करेत हुए लिखा है, ‘मैं हमेशा उन चीजों की भविष्यवाणी करती हूं, जो जल्द ही होने वाली होती है। कुछ लोग मेरी दूरदर्शिता को एक्स-रे कहते हैं, कुछ श्राप बोलते हैं। कोई जादू-टोना भी कहता है। हम कब तक इस तरह की महिला प्रतिभा को खारिज करते रहेंगे। भविष्य की भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता है। इसके लिए मानव प्रवृत्ति की उल्लेखनीय पहचान और व्याख्या के साथ ऑबसर्वेशनल स्किल्स की भी जरुरत पड़ती है। सबसे बड़ी बात है कि इसके लिए अपनी पसंद और नापसंद को भी छोड़ना पड़ता है, ताकि हम जिस टॉपिक की स्टडी करना चाहते हैं, उसका अध्ययन कर सकें।’

कंगना ने फैंस के ट्वीट किए शेयर
कंगना रनौत ने फैंस के कुछ ट्वीट भी इंस्टा स्टेटस पर शेयर किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘हैलो एलन मस्क, प्लीज कंगना रनौत का अकाउंट रिस्टोर करें, इसे ट्विटर के लेफ्टिस्ट स्टाफ ने सस्पेंड कर दिया था। थैंक्यू।’ एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘हाहा ट्विटर फ्रेंड्स को मिस कर रही हूं।’ उन्हें कुछ फनी मीम्स भी शेयर किए हैं।

कंगना ने शेयर किया मीम
ये भी दिलचस्प संयोग है कि कंगना रनौत से भिड़ने वाले महारथियों का हाल बहुत बुरा हुआ है। इनमें सिर्फ पराग ही नहीं, संजय राउत से लेकर उद्धव ठाकरे तक शामिल है। संजय जब कंगना से भिड़े तो सीधे जेल पहुंच गए। वहीं, उद्धव की तो सरकार ही चली गई। अब पराग को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। ये महज संयोग है, लेकिन फैंस को ये काफी दिलचस्प लग रहा है।

कंगना ने भविष्यवाणी को लेकर लिखा
कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो पहले ट्विटर पर लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती थीं। चाहे वो देश से जुड़ी हो या फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर हो। लेकिन कंगना का एक ट्वीट उनपर तब भारी पड़ गया था, जब पिछले साल मई महीने में बंगाल विधानभा के नतीजों को लेकर उन्होंने राय रखी थी। इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की थी। ट्विटर की इस कार्रवाई को गलत ठहराया था। हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस ने भारतीय एप कू पर अकाउंट बनाया था। फिलहाल वो इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बातों को फैंस तक पहुंचाती हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बन रही मूवी ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘टीकू वेड्स शेरू’ मूवी भी बनाई है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर हैं। वो ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ में नजर आएंगी। उनके पास ‘सीता’ मूवी भी है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...