9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedट्विटर से खाली नहीं जाएंगे पराग, मस्क को देने होंगे 346 करोड़...

ट्विटर से खाली नहीं जाएंगे पराग, मस्क को देने होंगे 346 करोड़ रुपये

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर का मालिक बनते ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने बड़ा एक्शन लिया है। इस पूरी डील पर नजर बनाए रखने वाले व्यक्ति के अनुसार एलन मस्क के हाथ में ट्विटर की कमान आने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल  को बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि, इस पूरे मसले पर ट्विटर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें, अगर पराग अग्रवाल कंपनी से निकाले जाते हैं तो ट्विटर को उन्हें भारी रकम चुकानी होगी।

एलन मस्क, पराग अग्रवाल को देंगे इतने पैसे?
जब भी कोई व्यक्ति किसी बड़ी कंपनी का सीईओ बनता है तो उसे सैलरी के अलावा कंपनी के कुछ शेयर भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर एलन मस्क, पराग अग्रवाल को ट्विटर से बाहर से निकालते हैं तो उनके सभी शेयरहोल्डिंग का भुगतान कंपनी को करना होगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार के पराग अग्रवाल को करीब 42 मिलियन डॉलर (346 करोड़ रुपये) का भुगतान किया जाएगा।

पराग अग्रवाल के अलावा ये लोग ट्विटर से जाएंगे बाहर!
नाम ना छापने की शर्त पर इस डील पर नजर रखने वाले व्यक्ति ने बताया कि एलन मस्क के मालिक बनने के बाद पराग अग्रवाल के अलावा कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। लीगल, पॉलिसी और ट्रस्ट हेड विजया गाड्डे, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल, 2012 से ट्विटर के जनरल काउंसल रहे सीन एडगेट को भी बाहर निकाल दिया गया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...