28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedविमान में मारपीट, सिडनी-नई दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने एयर इंडिया के...

विमान में मारपीट, सिडनी-नई दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने एयर इंडिया के अधिकारी पर किया हमला

Published on

नई दिल्ली

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में दुर्व्यवहार का एक और मामला सामने आया है। एक सूत्र के मुताबिक एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक यात्री ने कथित रूप से मारपीट की। यह घटना नौ जुलाई को सिडनी से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या AI 301 में हुई। सूत्र के मुताबिक एयरलाइन के इनफ्लाइट सर्विसेज डिपार्टमेंट के प्रमुख संदीप वर्मा के साथ यात्री ने दुर्व्यवहार किया। एयर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि इस बारे में डीजीसीए (DGCA) को सूचित किया गया है। दिल्ली में लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया गया। बाद में उसने लिखित माफी मांगी। यह घटना तब हुई जब सीट की खराबी के कारण बिजनेस क्लास से इकोनॉमी क्लास में डाउनग्रेड किए गए एयर इंडिया के अधिकारी ने अपने सह-यात्री को उसकी ऊंची आवाज के कारण टोकने की कोशिश की।

सूत्र ने आरोप लगाया कि शारीरिक हमले के बावजूद एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य ने अनियंत्रित यात्री को रोकने के लिए निरोधक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘9 जुलाई, 2023 को सिडनी-दिल्ली उड़ान भरने वाले विमान एआई-301 पर एक यात्री ने मौखिक और लिखित चेतावनियों के बावजूद उड़ान के दौरान अस्वीकार्य तरीके से व्यवहार किया, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हुई जिनमें हमारा एक कर्मचारी भी शामिल है।’ एयरलाइन ने कहा कि दिल्ली में विमान के सकुशल उतरने पर यात्री को सुरक्षा एजेंसी के हवाले कर दिया गया और यात्री ने बाद में लिखित में माफी मांग ली। यह भी कहा गया कि डीजीसीए को घटना की ‘विधिवत जानकारी’ दी गई है और बताया गया कि एयरलाइन ‘दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी।

एयर इंडिया के अधिकारी को 30-सी सीट आवंटित थी, लेकिन वहां अन्य यात्री थे इसलिए उन्होंने सीट बदलने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्हें 25 एबीसी सीट दी गई। सूत्र ने आरोप लगाया कि, ‘एआई के अधिकारी ने अपने सहयात्री को उसकी ऊंची आवाज को लेकर टोकना शुरू किया। लेकिन उनके बगले में बैठे यात्री ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और उनका सिर मरोड़कर उनके साथ गाली-गलौज की।’

हाल में एयर इंडिया की फ्लाइट्स में यात्रियों के दुर्व्यवहार की कई घटनाएं सामने आई हैं। 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने महिला यात्री पर पेशाब कर दी थी। एयर इंडिया ने इस मामले को रिपोर्ट नहीं किया और डीजीसीए ने इस पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसी तरह छह दिसंबर, 2022 को एयर इंडिया की पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में एक पैसेंजर ने एक महिला के कंबल पर पेशाब कर दिया था। इस मामले को भी एयर इंडिया ने रिपोर्ट नहीं किया और कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा। इस साल 10 अप्रैल को दिल्ली-लंदन फ्लाइट को दिल्ली वापस लाना पड़ा था। एक पैसेंजन ने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी और दो एयर होस्टेसेज के साथ मारपीट की थी। इसके बाद 24 जून को एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में एक यात्री को शौच और पेशाब करने के कारण गिरफ्तार किया गया था।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...