8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedतीसरी पत्नी से तलाक की खबरों पर पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी,...

तीसरी पत्नी से तलाक की खबरों पर पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी, पार्टी ने जारी किया स्टेटमेंट

Published on

पिछले कुछ दिनों से पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा से तलाक की खबरें आ रही थीं। दावा किया जा रहा था कि एक्टर की शादी टूट चुकी है और पत्नी अन्ना वापस रूस चली गई हैं। तलाक की इन खबरों पर अब फाइनली पवन कल्याण ने रिएक्ट किया है। एक्टर राजनीति में भी सक्रिय हैं, और उनकी जन सेना पार्टी ने पत्नी अन्ना लेजनेवा से तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है।

ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि Pawan Kalyan और Anna Lezhneva काफी समय से अलग रह रहे हैं। अन्ना बच्चों के साथ वापस अपने देश रूस चली गई हैं। अन्ना को पवन कल्याण के परिवार के किसी भी इवेंट या फंक्शन में नहीं देखा गया था। यहां तक कि वह Ram Charan की बेटी की नामकरण सेरिमनी में भी नहीं दिखीं। इन्हीं तमाम चीजों को देखकर कयासों का दौर शुरू हो गया कि पवन कल्याण और अन्ना तलाक लेने वाले हैं।

पार्टी ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम
पवन कल्याण की राजनीतिक पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें एक्टर के तलाक की खबरों पर भी फुल स्टॉप लगा दिया गया। ट्वीट में लिखा था कि पवन कल्याण ने वाराही यात्रा का पहला चरण पूरा करने के बाद पत्नी अन्ना के साथ पूजा की। पूजा पवन कल्याण के हैदराबाद स्थित घर पर हुई थी। एक्टर की इस राजनीतिक यात्रा का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा।

पवन कल्याण की तीन शादियां और पत्नी
पवन कल्याण ने अन्ना लेजनेवा से 2013 में शादी की थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है। अन्ना से पहले पवन कल्याण ने रेनू देसाई से 2009 में शादी की थी, जोकि 2012 में टूट गई। वहीं एक्टर की पहली शादी 1997 में नंदिनी नाम की एक लड़की से हुई थी। लेकिन यह रिश्ता 2008 में टूट गया था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...