12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedPaytm की बढ़ी मुसीबत! अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्‍शन, 5.49 करोड़...

Paytm की बढ़ी मुसीबत! अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्‍शन, 5.49 करोड़ का जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुसीबतें खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू) ने उसके खिलाफ एक्‍शन लिया है। मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों के उल्लंघन को लेकर FIU ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एफआईयू को कुछ इकाइयों और उनके कारोबार से जुड़ी कंपनियों के संबंध में अवैध गतिविधियों के बारे में जांच एजेंसियों से जानकारी मिली थी। इसमें ऑनलाइन जुए के आयोजन और सुविधा प्रदान करने की बात शामिल थी। शिकायत मिलने के बाद एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की।

सरकार ने क्‍या बताया है?
मिनिस्ट्री के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच करने के बाद फाइनैंशल इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंक को PMLA के नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिखित और मौखिक जवाब मिलने के बाद FIU ने उपलब्ध रिकॉर्ड्स के आधार पर पाया कि पेटीएम के खिलाफ आरोप सही हैं। इसके बाद 1 मार्च 2024 को उस पर 5 करोड़ 49 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया गया।

आरबीआई के बाद एफआईयू का चाबुक
एफआईयू की कार्रवाई आरबीआई के 31 जनवरी के निर्देश के बाद हुई है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से अपने ग्राहकों के खातों में नई जमा या ‘टॉप अप’ स्वीकार करने से रोक दिया था। बाद में तारीख को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिखित और मौखिक प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद रिकॉर्ड पर उपलब्ध भारी सामग्री के आधार पर एफआईयू-भारत के निदेशक ने पाया कि पेटीएम के खिलाफ आरोप प्रमाणित थे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...