12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedसोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने कहा 'पाखंडी', सिडनी से एक्ट्रेस के वीडियो...

सोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने कहा ‘पाखंडी’, सिडनी से एक्ट्रेस के वीडियो को देख भड़के यूजर्स, जानिए क्या है वजह

Published on

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने नया साल ऑस्ट्रेलिया में मनाया। जहां वो कुछ समय से छुट्टियां बिता रहे हैं। 31 दिसंबर, 2024 को, कपल ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। लेकिन बैकग्राउंड में आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। कुछ ने सोनाक्षी को पाखंड कहा। क्योंकि उन्होंने दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ने को लेकर पोस्ट किया था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सिडनी में नए साल का स्वागत किया। 31 दिसंबर, 2024 को, कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में सोनाक्षी और जहीर को कैमरे के सामने’हैप्पी न्यू ईयर’ चिल्लाते हुए देखा गया और पीछे ढेर सारे पटाखे आसमान में नजर आए। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारा हैप्पी न्यू ईयर हो गया। सिडनी हैप्पी न्यू ईयर।

सोनाक्षी सिन्हा के फैंस और ट्रोल्स में बहस
सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस होने लगी। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को पाखंडी कहा। उन्होंने उस पोस्ट को खोजा, जिसमें उन्होंने पटाखे न फोड़ने की अपील की थी। दिवाली पर उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर प्रदूषित शहर की लिखा था, ‘अभी हवा ऐसी है। मैं उन सभी लोगों से पूछना चाहती हूं जो अभी पटाखे जला रहे हैं… क्या आप सभी बेवकूफ हैं या क्या????’

सोनाक्षी सिन्हा की जमकर हुई आलोचना
इसके बाद से सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन डिसेबल कर दिया है। लेकिन रेडिट यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘क्योंकि वह एक पाखंडी है। यह मजेदार है कि इन सेलेब्स के लिए, पटाखे केवल दिवाली के दौरान प्रदूषण का कारण बनते हैं। नए साल में तो पटाखों से ऑक्सीजन रिलीज होती है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘असली रोना।’

फैंस ने किया सोनाक्षी का बचाव
हालांकि, कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी खुद पटाखे नहीं फोड़ रही थीं बल्कि सिर्फ उन्हें देख रही थीं, जबकि अन्य ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में थीं, एक ऐसा देश जहां भारत की तुलना में बहुत बेहतर AQI है।

Latest articles

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला प्रतिष्ठित ‘सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवार्ड’

भोपाल एनटीपीसी लिमिटेड के विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन ने अपनी प्रगतिशील और जन-केंद्रित मानव...

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस...

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर, देश में गैस की किल्लत बढ़ी

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत...

निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

भोपाल नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों से चले आ रहे...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...