18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedइन दो कारणों से गरीब रह जाते हैं लोग', अरबपति ने दिए...

इन दो कारणों से गरीब रह जाते हैं लोग’, अरबपति ने दिए अमीर बनने के टिप्स

Published on

नई दिल्ली,

खुद के बलबूते अरबपति बने एक शख्स ने लोगों को उन दो कारणों के बारे में बताया है जिसकी वजह से वह गरीब ही रह जाते हैं. शख्स ने लोगों को अमीर बनने के रास्ते भी दिखाए हैं.24 साल के जोश किंग मैड्रिड को स्कूल में ‘लूजर’ कहा जाता था. लोग कहते थे कि वह ‘बेघर हो जाएगा’. लेकिन अब जोश के पास करीब 165 करोड़ की संपत्ति है. ‘जेट-सेट’ के नाम से मशहूर इस युवा आंत्रप्रेन्योर ने उस उम्र में ही संपत्ति बना ली, फिर खोया और फिर से बना लिया, जिस उम्र में लोग अपने करियर की शुरुआत में ही होते हैं.

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में एक टर्म तक पढ़ाई करने के बाद ड्रॉप आउट हुए जोश 20 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गए थे. साल 2016 में उन्होंने यह मुकाम eCommerce में इन्वेस्टमेंट के जरिए हासिल किया था.द सन से बातचीत में जोश ने लोगों के गरीब रह जाने के पीछे दो कारण बताए हैं- आसल और खुद पर रहम करना. जोश ने कहा- अगर आप अपने सपनों की जिंदगी जीना चाहते हैं तो जब भी आपके साथ कुछ हो उसके लिए खुद को 100 फीसदी जिम्मेदार मानना शुरू कर दीजिए.

जोश ने आगे कहा- पहला काम आलस और सेल्फ-पिटी को खुद से दूर रखें. उस तरह की मानसिकता आपको गरीब ही रखेगी. इसे आप जितनी जल्दी महसूस करेंगे, उतना अच्छा है. अपनी बदकिस्मती के लिए दूसरों को दोष देना बहुत आसान है. खुद जिम्मेदारी लेना और आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है.

हालांकि, जोश के लिए सबकुछ इतना आसान भी नहीं था. साल 2019 में 45 दिनों में ही उन्होंने संपत्ति, घर और कार खो दिया था. उन्होंने बताया कि नुकसान की वजह से वह बहुत बुरा फील कर रहे थे. लेकिन जब से वह धर्म के रास्ते पर चलने लगे उन्होंने उसे जाने दिया और सबको माफ कर दिया.

जोश ने आगे कहा कि बिजनेस करियर में वापस आने में उन्हें धार्मिक जागरण ने काफी मदद की है. NFTMagazine वेबसाइट सेटअप करने के बाद उन्होंने फिर से काफी संपत्ति बना ली है. अब जोश इंस्टाग्राम पर अपनी लैविश जिंदगी की झलकियां दिखाते रहते हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...