8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedप्लेन के टॉयलेट में शारीरिक संबंध, पायलट के साथ पार्टी... एयरहोस्टेस ने...

प्लेन के टॉयलेट में शारीरिक संबंध, पायलट के साथ पार्टी… एयरहोस्टेस ने खोले एयरलाइन इंडस्ट्री के सारे सीक्रेट

Published on

लंदन

एयरलाइन हमारी यात्रा को बेहद आसान बनाता है। इस यात्रा को आसान बनाने में पायलट से लेकर एयर होस्टेस और एयरलाइन के स्टाफ लगे होते हैं। एक एयर होस्टेस ने अब एयरलाइन से जुड़े सीक्रेट का खुलासा कर दिया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 साल की इस एयर होस्टेस ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वह आज तक ऐसे किसी भी पायलट से नहीं मिली, जो अपनी पत्नी को धोखा देते हुए दूसरी महिलाओं के साथ न रहा हो। बताया कि अपने कैरियर में वह अब तक पांच पायलट के साथ उड़ान भर चुकी हैं।

एयर होस्टेस ने कहा कि कई बार उन्होंने लोगों को शौचालय में शारीरिक संबंध बनाते देखा है। दरअसल हवाई यात्रा के दौरान प्लेन में शारीरिक संबंध बनाने को आम भाषा में ‘माइल हाई क्लब’ कहते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक वह माइल हाई क्लब का हिस्सा नहीं बनी हैं।

इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि उड़ान के दौरान आराम करते समय पायलट जिस बेड पर सोते हैं वह बेहद छोटा होता है। यहां दो लोग फिट नहीं हो सकते। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह टॉयलेट में ऐसा नहीं कर सकती थीं, क्योंकि वह बेहद गंदे होते हैं।

यात्री प्लेन में बनाते हैं संबंध
उन्होंने कहा, ‘मैं यह सोच कर कांप उठती हूं। लेकिन इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होती। हम कई बार कपल्स को साथ में टॉयलट से निकलते हुए देखते हैं। ऐसे लोग जो पहली बार अपनी सीट पर ही मिलते हैं।’ उन्होंने कहा कि फ्लाइट क्रू उन्हें तब तक कुछ नहीं कहता जब तक दूसरे यात्रियों को इससे समस्या न हो। उन्होंने कहा कि क्रू के ज्यादातर लोग मौज-मस्ती प्लेन से बाहर करते हैं। ज्यादातर हम ऐसी जगह रुकते हैं, जहां होटल, स्विमिंग पूल, शराब और कसीनो हो।

जमकर पीते हैं शराब
एयर होस्टेस ने दावा किया कि उनके स्टाफ के ऐसे लोग जो ज्यादातर शादीशुदा हैं, वह भी अपने पार्टनर के साथ ‘चीट’ करने से परहेज नहीं करते। उन्होंने कहा कि पायलट और केबिन स्टाफ के बीच संबंध होते रहते हैं। लेकिन बहुत से कर्मचारी स्थानीय लोगों या कॉलगर्ल के साथ संबंध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे दो पायलट और दो एयर होस्टेस को जानती हैं जो सभी साथ में संबंध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि हम बस से होटल के रास्ते में ही खूब शराब पी चुके होते हैं।

उड़ान से पहले पायलट नहीं पीते शराब
उन्होंने कहा कि हमें जब कभी-कभी ज्यादा पार्टी करनी होती है तो हम फर्स्ट क्लास से शैंपेन और थोड़ा कैवियार साथ में ले आते हैं। शराब पूरी रात चलती है। अगर हमें कई दिनों तक रुकना हो तो और भी ज्यादा शराब चलती है। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में हमें कई बार पांच दिनों की पेड छुट्टी मिलती है, इसलिए ज्यादातर कर्मचारियों को यही रूट पसंद होता है। पायलट उड़ान से 24 घंटे पहले शराब पीना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जॉब बहुत पसंद करती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...