10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedटेकऑफ से पहले पायलट ने की ऐसी अनाउंसमेंट, नीचे उतर गए 19...

टेकऑफ से पहले पायलट ने की ऐसी अनाउंसमेंट, नीचे उतर गए 19 यात्री!

Published on

नई दिल्ली ,

एक फ्लाइट में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब टेकऑफ से पहले 19 यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा. पायलट द्वारा कहा गया कि प्लेन का वजन तय सीमा से अधिक हो गया है, इसलिए कुछ यात्रियों को उतरना पड़ेगा. मामला लैंजारोटे (Lanzarote) से लिवरपूल जा रही ईजीजेट फ्लाइट (EasyJet Flight) का है. सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया था.

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों को नीचे उतारने का फैसला पायलट के कहने पर लिया गया. वीडियो में पायलट को एनाउंस करते हुए सुना जा सकता है- यहां आने के लिए आप सभी का धन्यवाद. चूंकि, लोग अधिक हो गए हैं इसलिए प्लेन थोड़ा ज्यादा भारी हो गया है. हवा की स्थिति, मौसम और सुरक्षा प्राथमिकताओं के कारण फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर सकती. 20 यात्री लिवरपूल के लिए उड़ान नहीं भरने का विकल्प चुन सकते हैं.

5 जुलाई को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पायलट ने अपनी इच्छा से कुछ यात्रियों को फ्लाइट से उतरने का विकल्प चुनने को कहा. पायलट की अपील के बाद 19 यात्री अपनी इच्छा से प्लेन से उतर गए.

इस पूरे घटनाक्रम में फ्लाइट लगभग 2 घंटे लेट हो गई. फ्लाइट को रात 9 बजकर 45 मिनट पर टेकऑफ करना था, लेकिन यह 11 बजकर 30 मिनट पर टेकऑफ कर सकी. बताया गया कि प्लेन से उतरने वाले यात्रियों को एयरलाइन कंपनी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की गई थी. EasyJet ने 500 यूरो तक देने की बात कही.

नशे में धुत आदमी ने कुत्ते को काटा, अस्पताल पहुंचा स्निफर डॉग!
कंपनी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि सुरक्षा कारणों और परिस्थिति के अनुसार से एयरलाइन कंपनियां ऐसे फ़ैसले लेती रहती हैं. क्योंकि, प्लेन में तय सीमा से ज्यादा वजन प्रतिबंधित है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...