11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedPM मोदी ने किया '6G मिशन' का ऐलान, 5 पॉइंट्स में समझें...

PM मोदी ने किया ‘6G मिशन’ का ऐलान, 5 पॉइंट्स में समझें इसके बारे सब कुछ

Published on

नई दिल्ली,

भले ही आपके फोन में 4G या 5G ढंग से काम ना कर रहा हो, लेकिन देश 6G की तरफ बढ़ रहा है. भारत में 5G पिछले साल के आखिर में लॉन्च हो गया था और अब बारी 6G की है. 5G लॉन्चिंग में भले ही देश में देरी हुई, लेकिन 6G को लेकर तैयारी अभी से शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट पेश किया है. इसके साथ ही उन्होंने 6G रिसर्च और डेवलपमेंट टेस्ट बेड लॉन्च किया है.

देश में 6G टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने और एडॉप्टेशन में ये डॉक्यूमेंट मददगार होंगे. 5G लॉन्च के वक्त भी PM मोदी ने 6G को लेकर तैयारी शुरू करने की बात कही थी. आइए जानते हैं 6G के विजन डॉक्यूमेंट से जुड़ी कुछ खास बातें.

6G विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए PM मोदी ने कहा, ‘ये Decade भारत का Tech-ade है. भारत का टेलीकॉम और डिजिटल मॉडल स्मूथ है, सिक्योर है, ट्रांसपैरेंट है, ट्रस्टेड और टेस्टेड है.’ पीएम मोदी ने ITU (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन) एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कही हैं.

किसने तैयार किया है 6G विजन डॉक्यूमेंट?
भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट को टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने 6G पर तैयार किया है. इस ग्रुप की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी. इस ग्रुप में विभिन्न मिनिस्ट्री व डिपार्टमेंट, रिसर्च और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूशन, एकेडमिक, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं. इस ग्रुप का काम भारत में 6G लॉन्च के रोडमैप को तैयार करना है.

टेस्ट बेड का क्या है फायदा?
6G विजन डॉक्यूमेंट के साथ ही पीएम मोदी ने 6G टेस्ट बेड भी लॉन्च किया है. इसकी मदद से इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूट्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स विकसित हो रही टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर सकेंगे.

क्या है सरकार का कहना?
सरकार का कहना है कि भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट और 6G टेस्ट बेड देश को इनोवेशन इनेबल करने, कैपेसिटी बिल्ड करने और तेजी से नई टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करने में मदद करेंगे.

2022 में ही 6G विजन का दिया था संकेत
पिछले साल अगस्त में PM मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के खत्म होने पर कहा था कि सरकार 6G लॉन्च की तैयारी में जुट गई है, जो इस दशक के अंत तक लॉन्च हो जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और इनोवेटर्स को इस मौके का फायदा उठाने के लिए कहा और नए सॉल्यूशन्स खोजने की अपील की थी.

पिछले साल लॉन्च हुई थी 5G सर्विस
भारत में 5G सर्विस पिछले साल 1 अक्टूबर को लॉन्च हुई थी. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन को 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में 1.50 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली थी.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...