8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedपीएम मोदी बोले- UPA ने बैंकिंग सेक्टर को घोटालों से कर दिया...

पीएम मोदी बोले- UPA ने बैंकिंग सेक्टर को घोटालों से कर दिया था बर्बाद, हमने सुधारा

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पिछली यूपीए (UPA) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बैंकिंग सेक्टर को ‘घोटालों’ से बर्बाद कर दिया था. लेकिन उनकी सरकार ने बैंकिंग सेक्टर की वित्तीय स्थिति को फिर से मजबूती से बहाल कर दिया है. भारत अब बेहतरीन बैंकिंग सेक्टर के लिए जाना जाता है.रोजगार मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘फोन बैंकिंग’ घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था. क्योंकि इसने बैंकिंग सिस्टम की कमर तोड़ दी थी. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे.

‘हमारी सरकार ने बैंकों को किया मजबूत’
रोजगार मेले में अपने संबोधन के दौरान कहा कि यूपीए की सरकार के लिए फोन बैंकिंग का विचार अलग था. क्योंकि कुछ शक्तिशाली नेताओं और परिवारों के पसंदीदा लोगों को हजारों करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था. लेकिन उन कर्ज की कभी वापसी नहीं होनी थी. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार ने इस क्षेत्र की मदद के लिए बैंकों के प्रबंधन को मजबूत करने, छोटे बैंकों का विलय करने और व्यावसायिकता लाने सहित कई कदम उठाए हैं.

‘NPA वाले बैंक मुनाफा कमा रहे हैं’
प्रधानमंत्री ने कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंक पहले हजारों करोड़ रुपये के घाटे और नॉन परपॉर्मिंग एसेट (NPA) के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब वे रिकॉर्ड मुनाफे के लिए जाने जाते हैं. पीएम मोदी ने लोगों की सेवा करने और ‘मुद्रा’ योजना के तहत कर्ज के जरिए गरीबों और असंगठित क्षेत्रों की मदद करने के लिए बैंकों की तारीफ की. साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की.

‘जल्द दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनेगा भारत’
मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक विश्वास और आकर्षण के केंद्र के रूप में उभरा है. देश को इसका पूरा उपयोग करना होगा. विभिन्न क्षेत्रों में अवसर बढ़ रहे हैं. भारत सिर्फ 9 सालों में दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से 5वें से अर्थव्यवस्था बन गया है. आज हर विशेषज्ञ ये कह रहा है कि कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा. इसका मतलब हर सेक्टर में रोजगार बढ़ने वाला है और हर व्यक्ति की आय भी बढ़ने वाली है.

पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. आजादी के इस अमृतकाल में सभी देशवासियों ने अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...