12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedतीसरी बार पीएम मोदी की वापसी तय? इस एक फैसले से सबने...

तीसरी बार पीएम मोदी की वापसी तय? इस एक फैसले से सबने लगा लिया है अंदाजा!

Published on

नई दिल्‍ली:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड देने का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यह रकम 2.11 लाख करोड़ रुपये है। यह रकम वित्त वर्ष 2022-23 में दिए गए डिविडेंड 87,416 करोड़ रुपये से काफी ज्‍यादा है। इस एक कदम ने गुरुवार को पूरे शेयर मार्केट को उत्‍साहित कर दिया था। इस अप्रत्याशित लाभांश को बाजार विश्‍लेषकों के एक धड़े ने चुनावों के साथ जोड़ दिया। उन्‍होंने इस बात को यह जोड़कर देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार केंद्र की सत्‍ता में वापसी करने जा रहे हैं। एक्‍सपर्ट्स मानते हैं कि आरबीआई से 2.1 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देश की राजकोषीय स्थिति के लिए पॉजिटिव सिग्‍नल है। इसका इस्तेमाल नई सरकार की राजकोषीय प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा।

आरबीआई के फैसले पर शेयर बाजार का र‍िऐक्‍शन
आरबीआई के निदेशक मंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में वित्‍त वर्ष 2023-24 में अर्जित मुनाफे से सरकार को 2.1 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह सरकार की ओर से तय बजट 1.02 लाख करोड़ रुपये से दोगुने से भी ज्‍यादा है। शेयर बाजार ने अगले ही दिन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गुरुवार को शेयरों में चौतरफा लिवाली देखने को मिली। दोनों स्‍टैंडर्ड इंडेक्‍स अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही सूचकांकों ने 1.6 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 29 जनवरी के बाद की अपनी सबसे ऊंची छलांग लगाकर 1,196.98 अंक के फायदे के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी इस जबर्दस्त तेजी का लाभ उठाते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी 369.85 अंक यानी 1.64 फीसदी उछल गया।

बीजेपी के दोबारा वापसी करने के संकेत मजबूत
कुछ मार्केट एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, सरकार को ज्‍यादा डिविडेंड का भुगतान इस भरोसे को दिखाता है कि सत्‍तारूढ़ बीजेपी दोबारा वापसी करेगी। बाजार को मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में एक स्थिर सरकार बनने की उम्‍मीद है।यह डिविडेंड सरकार के लिए बड़ी राहत है। इससे राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। इसका उपयोग सरकार अलग-अलग सामाजिक और विकास कार्यक्रमों के लिए कर पाएगी। जुलाई में नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। उसमें इस रकम के चलते कई स्‍कीमों के लिए सरकार के हाथ में पैसा होगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...