8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedपीएनबी ने एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ाया एफडी पर ब्याज, जानिए...

पीएनबी ने एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ाया एफडी पर ब्याज, जानिए अब कहां पहुंच गया रेट

Published on

नई दिल्ली

देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर एक बार फिर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने एक हफ्ते में दूसरी बार एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। यह बढ़ोतरी दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की गई है जो 26 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इससे पहले बैंक ने 19 अक्टूबर को एफडी पर ब्याज बढ़ाया था। आरबीआई (RBI) महंगाई को रोकने के लिए मई से चार बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर चुका है। इसके बाद कई बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा चुके हैं।

पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर ब्याज दर में 75 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है। अब यह बढ़कर 4.50 फीसदी हो गई है। इसी तरह 180 दिन से लेकर एक साल से कम अवधि की एफडी पर अब पांच के बजाय 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक साल से 599 दिन तक की अवधि के लिए ब्याज दर में 60 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है। इसे 5.70 फीसदी से बढ़ाकर 6.30 फीसदी हो गया है। 600 दिन की एफडी पर ब्याज अब सात परसेंट हो गया है।

सीनियर सिटीजंस को कितना फायदा
इसी तरह दो साल से तीन साल की एफडी पर ब्याज 5.80 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गया है। ताजा बढ़ोतरी के बाद तीन साल से 10 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 6.10 फीसदी हो गई है। सीनियर सिटीजंस को नॉर्मल रेट के ऊपर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। उन्हें चार फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। सुपर सीनियर सिटीजंस को 4.30 फीसदी से 7.80 फीसदी ब्याज मिलेगा

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...