11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedपॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, लंबी बीमारी के बाद अस्पताल...

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Published on

बंगाली टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पॉपुलर बंगाली एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। सोनाली चक्रवर्ती ने 31 अक्टूबर की सुबह कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि सोनाली चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

Sonali Chakraborty के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोनाली चक्रवर्ती ने हिट बंगाली टीवी सीरियल Gaatchora में काम किया था। सोनाली चक्रवर्ती ने कई और टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म ‘हार जीत’ में सोनाली चक्रवर्ती की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी। फिल्म ‘बंधन’ में भी सोनाली चक्रवर्ती ने गहरी छाप छोड़ी थी।

सोनाली चक्रवर्ती ने कई फिल्में भी कीं, अगस्त में भी हुई थीं बीमार
हालांकि हेल्थ इशूज के कारण सोनाली चक्रवर्ती ने फिल्मों और टीवी में काम करना कम कर दिया था। इस साल अगस्त में भी सोनाली चक्रवर्ती को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। तब उनके पति शंकर चक्रवर्ती ने बताया था कि सोनाली को लिवर में दिक्कत है। उनके पेट में पानी भी भर गया है। और भी परेशानियां हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इंडस्ट्री को लगा शॉक, परिवार पर दुखों का पहाड़
हालांकि इसके बाद सोनाली चक्रवर्ती ठीक होकर घर लौट आई थीं। अब सोनाली को क्या हुआ था और किस परेशानी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, यह पता नहीं चल पाया है।फिलहाल तो सोनाली चक्रवर्ती के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के अलावा एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...