12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorized'सांप्रदाय‍िकता' के ख‍िलाफ वोट डालने पहुंचे प्रकाश राज, अमूल्‍या और गणेश ने...

‘सांप्रदाय‍िकता’ के ख‍िलाफ वोट डालने पहुंचे प्रकाश राज, अमूल्‍या और गणेश ने भी किया मतदान

Published on

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग जारी है। पांच करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मत का प्रयोग करेंगे। आम जनता के साथ-साथ साउथ सिनेमा की हस्तियों ने भी वक्त निकालकर वोट किया। कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस अमूल्य पति जगदीश आर चंद्रा के साथ बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं। इसके अलावा कई और सेलेब्स ने वोट डाले।

कन्नड़ एक्टर Ramesh Aravind के अलावा Ganesh भी वाइफ के साथ आरआर नगर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। वहीं Prakash Raj अपना वोट डालने बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के पोलिंग बूथ पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने सभी से वोट करने की अपील की।

‘सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट’
एएनआई से बातचीत में प्रकाश राज ने लोगों से सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही एक जगह है, जहां आपके पास फैसला करने का, चुनने का अधिकार होता है। वह बोले, हमें सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है। कर्नाटक को खूबसूरत बनाना है। सौहार्द बनाकर रखना है।’

कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग
मालूम हो कि कर्नाटक में 10 मई को सुबह 7 बजे से 224 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए गए। फिल्मी हस्तियों ने वोट डालने के साथ-साथ सभी लोगों से मतदान की गुजारिश की। वोटिंग 10 मई को शाम 6 बजे तक होगी। वोटिंग का परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। उस दिन फैसला होगा कि आखिर राज्य में बीजेपी, कांग्रेस या फिर जनता दल (सेक्यूलर) में से किसकी जीत होती है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...