12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान के बजाय नरक जाना पसंद… 'काफिर' और 'जिहादी' कहे जाने पर...

पाकिस्तान के बजाय नरक जाना पसंद… ‘काफिर’ और ‘जिहादी’ कहे जाने पर जावेद अख्तर भड़के- मुझे खूब गालियां देते हैं

Published on

मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखते हैं। इस कारण उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब गालियां पड़ती हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही एक इवेंट में बात की। जावेद अख्तर ने बताया कि कुछ लोग उन्हें ‘काफिर’ बोलते हैं तो कुछ ‘जिहादी’। इसी को लेकर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। जावेद अख्तर ने एक बुक लॉन्च इवेंट में कहा कि अगर उन्हें चॉइस मिलती है कि नरक में जाना है या पाकिस्तान, तो वह नरक में जाना पसंद करेंगे।

जावेद अख्तर ने शिवसेना नेता संजय राउत की किताब ‘नरकातला स्वर्ग’ के लॉन्च पर दर्शकों से बात करते हुए बताया कि कैसे उन्हें रोजाना हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदाय के कट्टरपंथी लोगों के गुस्से और बदतमीजी का सामना करना पड़ता है।

जावेद अख्तर बोले- हिंदू और मुस्लिम दोनों तरफ के कट्टरपंथी गाली देते हैं
‘ईटाइम्स’ के मुताबिक, जावेद अख्तर ने कहा, ‘दोनों तरफ के लोग मुझे गाली देते हैं। एक मुझे काफिर कहता है और कहता है कि मैं नर्क में जाऊंगा। दूसरा मुझे जिहादी कहकर पाकिस्तान भेजने की बात करता है। इसलिए, अगर मुझे चॉइस मिली कि नरक में जाना है या पाकिस्तान, तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा।’

‘बहुत लोग तारीफ भी करते हैं, पर दोनों और के लोग गालियां देते हैं’
जावेद अख्तर ने आगे कहा, ‘दोनों तरफ के लोग मुझे गाली देते हैं। यह एकतरफा नहीं है। ऐसे लोग भी हैं जो मेरी सराहना करते हैं। बहुत से लोग मेरा सपोर्ट करते हैं, तारीफ करते हैं और मेरा हौसला बढ़ाते हैं। लेकिन ये भी सच है कि इस तरफ के कट्टरपंथी भी मुझे गाली देते हैं, उस तरफ के कट्टरपंथी भी मुझे गाली देते हैं। ये हकीकत है।’

‘पाकिस्तान के बजाय नरक जाना पसंद करूंगा’
जावेद अख्तर की बात सुनकर सभी हंस पड़े और खूब तालियां बजीं। उन्होंने फिर आगे कहा, ‘अगर इनमें से एक ने भी गाली देना बंद कर दिया तो मैं परेशान हो जाऊंगा कि मैं क्या गलती कर रहा हूं। एक कहते हैं कि तुम तो काफिर हो जहन्नुम में जाओगे, दूसरे कहते हैं कि तुम जिहादी हो और पाकिस्तान जाओ। तो अगर मेरे पास सिर्फ चॉइस पाकिस्तान और जहन्नुम यानी नरक की है, तो मैं नरक में ही जाना पसंद करूंगा।’

ट्विटर और व्हॉट्सऐप पर मिलती हैं गालियां
वह फिर बोले, ‘अगर आप एक तरफ से बात कर रहे हैं तो एक ही तरफ के लोगों को नाराज करेंगे, लेकिन दोनों तरफ से बात कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा लोगों को नाखुश करेंगे। कभी मिलिएगा तो मैं दिखाऊंगा अपना व्हाट्सऐप और ट्विटर, जिसमें मुझे दोनों तरफ से गालियां मिलती हैं।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...