11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedTV एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो लीक, गुस्साए फैन्स ने की लीगल एक्शन...

TV एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो लीक, गुस्साए फैन्स ने की लीगल एक्शन की मांग

Published on

सोशल मीडिया के दौर में आये दिन सेलेब्स की प्राइवेट पिक्चर्स और फोटोज लीक होती रहती हैं, जो कि एक गंभीर मुद्दा है. वहीं अब कन्नड़ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ज्योति रॉय को लेकर भी ऐसी खबर सामने आ रही है. इंटरनेट पर साउथ एक्ट्रेस का इंटीमेट वीडियो वायरल हो गया है, जिससे उनके फैन्स काफी गुस्से में हैं.

कन्नड़ एक्ट्रेस का इंटीमेट वीडियो वायरल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूजर्स द्वारा एक्ट्रेस के कई वीडियोज और प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल की गईं. इसके बाद अनजान शख्स ने एक्ट्रेस से ये भी कहा कि वो उनका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर देगा. एक पॉपुलर और सम्मानित एक्ट्रेस के साथ ऐसा होता देख कर उनके फैन्स काफी अपसेट नजर आ रहे हैं. फैन्स ने उन लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग की है, जिन्होंने एक्ट्रेस की प्राइवेसी भंग करने की कोशिश की है. कुछ लोगों सोशल मीडिया पर बेंगलूरु पुलिस को टैग करते हुए जल्द से जल्द केस की जांच की मांग कर रहे हैं.

कौन हैं ज्याति रॉय?
ज्योति रॉय कन्नड़ इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं. एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन फिर कुछ समय बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया. अब तक के एक्टिंग करियर में वो 20 से ज्यादा शोज में काम कर चुकी हैं. उन्हें अपने फेमस कैरेक्टर बंदे बारतवा काला के लिये जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने सीतारामा कल्याणा, गंधादा गुड़ी, 99 और दीया वर्णपतला जैसी फिल्मों में भी काम किया है. फिलहाल एक्ट्रेस टीवी शो गुपेदंता मानुसू में दिख रही हैं.

ज्योति अकसर ही सोशल मीडिया पर अपनी गॉर्जियस तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार भी रहता है. इंस्टाग्राम पर उनके 465K फॉलोअर्स हैं. उनके फॉलोअर्स की गिनती हर दिन बढ़ती जा रही है.

जब तलाक को लेकर बटोरी सुर्खियां
ज्योति रॉय युवा निर्देशक सुकु पूर्वज संग रिलेशनशिप में हैं. इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता ऑफियल किया था. सुकु और ज्योति इंगेजमेंट कर चुके हैं. कपल ये भी कह चुका है कि सगाई के बाद वो जल्द ही शादी करके अपना घर बसाएंगे. 20 साल की उम्र में ज्योति की शादी Padmanabha से हुई थी. शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ, जो अब 11 साल का है. ज्योति जब तलाक के बाद Padmanabha से अलग हुईं, तो उनकी शादी पर खूब बातें बनीं, लेकिन एक्ट्रेस ने किसी भी गॉसिप को तूल नहीं दिया.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...