6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedप्रियंका चोपड़ा ने कर डाली 'बीवी' वाली हरकत, जब निक जोनस की...

प्रियंका चोपड़ा ने कर डाली ‘बीवी’ वाली हरकत, जब निक जोनस की फीमेल फैन ने फेंका अंडर गारमेंट

Published on

प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनस के बीच की बॉन्डिंग से हर कोई वाकिफ है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं, फिर चाहे वो पब्लिक प्लेस हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म। प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो निक के कॉन्सर्ट का है। एक फीमेल फैन निक के कॉन्सर्ट में अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन तभी प्रियंका उन्हें देख लेती हैं और फिर ‘बीवी’ वाली कुछ ऐसी हरकत कर डालती हैं कि वो फीमेल फैन भी शॉक्ड रह जाती है।

निक के कॉन्सर्ट से प्रियंका का वीडियो वायरल
निक जोनस के कॉन्सर्ट से प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि निक की एक फीमेल फैन अपना अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन तभी वहां से गुजर रहीं प्रियंका उस फैन के हाथ से अंडर गारमेंट छीन लेती हैं और उसे अपनी पीठ पर लटकाकर आगे चल देती हैं। ऐसा करते हुए वो हंसने लगती हैं और उन्हें देख वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा देते हैं। कुल मिलाकर प्रियंका अपने पति के लिए एक आम बीवी की तरह प्रोटेक्टिव दिखाई दीं।

साल 2018 में की थी शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में ठाठ-बाट से शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। इस वेडिंग सेरेमनी में दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।

बेटी मालती के हैं पैरेंट्स
प्रियंका और निक अब बिटिया मालती के पैरेंट्स हैं। मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ है। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है। इससे पहले वो इमोजी लगाकर अपनी लाडली की फोटोज शेयर करती थीं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...