8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedलखनऊ में प्रियंका चोपड़ा का विरोध, जगह-जगह लगे ऐसे पोस्टर

लखनऊ में प्रियंका चोपड़ा का विरोध, जगह-जगह लगे ऐसे पोस्टर

Published on

प्रियंका चोपड़ा तीन सालों के लंबे समय के बाद भारत आई हैं. प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर अपने भारत दौरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. पहले माना जा रहा था कि मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट अनॉमली का प्रमोशन करने के लिए प्रियंका आई हैं. लेकिन मुंबई के बाद अब प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में हैं.

प्रियंका का हुआ विरोध
लखनऊ में उन्हें सोमवार को अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाते और बच्चों से मिलते देखा गया था. इस बीच उनका विरोध भी शुरू हो गया है. लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के विरोध में पोस्टर लगाए गए. पोस्टर में लिखा था- You Are Not Welcome In City Of Nawabs यानी नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं है.

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के प्रोग्राम के तहत दो दिनों के दौरे पर लखनऊ में हैं. गोमतीनगर के संतमूलक चौराहे के पास एक्ट्रेस के विरोध में पोस्टर लगाया गया था. ये पोस्टर किसने लगवाए है इसके बारे में गोमतीनगर पुलिस अभी जांच कर रही है. अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है.

मंगलवार का ये है प्लान
प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में 2 दिन के लिए मौजूद है इस दौरान वह यूनिसेफ की तरफ से कई प्रोग्राम अटेंड करेंगी. सोमवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जाकर स्कूल की गतिविधियों में शामिल हुई आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच से रूबरू हुई गतिविधियों का अवलोकन किया. अब मंगलवार को एक्ट्रेस लोक बंधु अस्पताल जाएंगी और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी. इसके अलावा वह न्यू बोर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय के साथ गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय पहुंचेंगी.

लैंगिक असमानता पर की बात
लखनऊ में आंगनबाड़ी केंद्रों में जाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई वीडियो और फोटो शेयर किए थे. उनका का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें लैंगिक असमानता के बारे में बात करते देखा गया. वीडियो में प्रियंका कह रही थीं, ‘अभी मैं यूनिसेफ के साथ भारत के लखनऊ में हूं. हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से किए जा रहे काम को देखने के लिए यूनिसेफ के अलग-अलग भागीदारों के पास जा रहे हैं. मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सुनूंगी और समाधान देखूंगी, क्योंकि बड़े पैमाने पर समाधान की जरूरत है.’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...