11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedघाटे में प्रोडक्शन हाउस, अक्षय कुमार ने दिखाई दिलेरी...नहीं ली फीस- बोले...

घाटे में प्रोडक्शन हाउस, अक्षय कुमार ने दिखाई दिलेरी…नहीं ली फीस- बोले जैकी भगनानी

Published on

पिछले कुछ हफ्तों से पूजा एंटरटेनमेंट्स के मॉनिटरी लॉस की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है. इस पर फाइनली प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इन खबरों को सही बताया है. जैकी ने बताया कि अक्षय कुमार ने मुश्किल घड़ी में उनका खूब साथ दिया है. उनकी दी हिम्मत की वजह से वो वापस कॉन्फिडेंस ला पाए हैं. अक्षय ने प्रोडक्शन कंपनी के क्रू की सैलरी पे करने के लिए अपनी फीस तक को होल्ड पर डाल दिया है.

अक्षय ने रोकी खुद की फीस
जानकारी थी कि पूजा एंटरटेनमेंट्स बैनर तले बनी पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठंडा बिजनेस किया. इस वजह से कंपनी घाटे में चली गई. पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी आखिरी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 2 भी बॉक्स ऑफिस धराशाई हो गई थी. इस वजह से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है. इस वजह से प्रोडक्शन कंपनी अपने स्टाफ को सैलरी तक नहीं दे पाई है.
सम्बंधित ख़बरें

जैकी ने इस पूरे मामले पर बात की और कहा- अक्षय सर ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए मुझसे मुलाकात की. इस स्थिति के बारे में जानने के बाद, अक्षय सर ने आगे आकर क्रू के लिए अपना सपोर्ट दिखाने में जरा भी संकोच नहीं किया. उन्होंने जोर देकर कहा है कि जब तक हमारे प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हर एक कलाकार और क्रू मेंबर को उनका पूरा और अंतिम भुगतान नहीं मिल जाता, तब तक उनकी फीस को रोक दिया जाए. हम अक्षय सर की समझदारी और इस समय हमारे साथ खड़े रहने की उनकी इच्छा के लिए दिल से आभारी हैं. फिल्म बिजनेस मजबूत रिश्तों पर टिका है और यही वो भावना है जिसे हम पूजा एंटरटेनमेंट में बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं.

फिल्म स्टाफ ने लगाई थी गुहार
पूजा एंटरटेनमेंट में वाशु भगनानी-जैकी भगनानी के साथ अक्षय कुमार भी जुड़े हुए हैं. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के कई स्टाफ ने कंपनी पर बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया था. कई लोगों ने मिलकर किए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में क्रू मेंबर्स के कई सदस्यों ने पूजा एंटरटेनमेंट, निर्माता वाशु भगनानी और उनके बच्चों दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी को टैग किया और अपने खराब अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के लिए काम किया, लेकिन उन्हें उनकी फीस नहीं दी गई.

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 2 की बात करें तो, लीड रोल्स में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ थे. वहीं लीड एक्ट्रेस में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ भी शामिल थीं. 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 102 करोड़ का ही बिजनेस किया था

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...