13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized32% गिरा रामदेव की कंपनी का मुनाफा, लगातार 2 दिन से निवेशकों...

32% गिरा रामदेव की कंपनी का मुनाफा, लगातार 2 दिन से निवेशकों को नुकसान!

Published on

नई दिल्ली

योगगुरु रामदेव की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी-पतंजलि फूड्स ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 32 फीसदी तक की गिरावट आई है। तिमाही के दौरान पतंजलि फूड्स ने ₹112.28 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹164.27 करोड़ था। बीते साल की सितंबर तिमाही में पतंजलि फूड्स का राजस्व ₹5,995.03 करोड़ था, जो इस साल की समान तिमाही में 42.02% बढ़कर 8,514.12 करोड़ हो गया। सितंबर तिमाही में पतंजलि के खाद्य व्यवसाय ने 2,399.66 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की।

प्रॉफिट में गिरावट की वजह: सितंबर तिमाही के दौरान पतंजलि फूड्स को कई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। कंपनी के मुताबिक खाद्य तेल उद्योग ने मार्जिन पर दबाव देखा, जो कि इन 3 महीनों में विभिन्न खाद्य तेलों की वैश्विक कीमतों में अस्थिरता के कारण हुआ। इस दौरान खुदरा कीमतें दबाव में आ गईं। पतंजलि के मुताबिक तेल और तिलहन पर स्टॉक सीमा जारी रखने, खुदरा खाद्य तेल की कीमतों में कमी पर सरकार के जोर और सरकार द्वारा किए गए मौद्रिक / राजकोषीय उपायों का भी असर पड़ा है।

बिकवाली के दौर में है शेयर: पतंजलि फूड्स के शेयर में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बिकवाली का माहौल रहा। कंपनी का शेयर भाव 1267.95 रुपये पर आ गया, जो 1.91% फीसदी तक गिरावट दिखाता है। मार्केट कैप की बात करें तो 45,899.14 करोड़ रुपये है।इससे पहले गुरुवार को शेयर भाव 1292.65 रुपये पर था, जो 4.15% की गिरावट है। मार्केट कैप की बात करें तो 46,793.26 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से सिर्फ एक कारोबारी दिन में मार्केट कैपिटल 1 हजार करोड़ रुपये के करीब गिर चुका है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...