4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedपंजाबी सिंगर शंकर साहनी ने कैंसल किया कनाडा टूर, बोले- अब वहां...

पंजाबी सिंगर शंकर साहनी ने कैंसल किया कनाडा टूर, बोले- अब वहां गाने वाला माहौल नहीं

Published on

नई दिल्ली ,

भारत और कनाडा के बीच लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है. बिगड़ते हालात के बीच पंजाबी सिंगर शंकर साहनी ने कनाडा टूर कैंसल कर दिया है. पिछले महीने शंकर साहनी का टोरंटो के नाम से एल्बम रिलीज हुआ था. एल्बम रिलीज के बाद वो अक्टूबर महीने में कनाडा जाने वाले थे. पर उन्होंने अपना प्लान चेंज करते हुए वहां जाना टाल दिया है.

पंजाबी सिंगर शंकर साहनी ने कैंसल किया ट्रिप
गायक शंकर ने दोनों देशों के रिश्ते खराब होने की वजह कनाडा के पीएम का गैर-जिम्मेदाराना बयान बताया है. आगे उन्होंने पूरे विवाद पर कहा- रैपर शुभ जैसे कलाकार को इस तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि हम अपनी कला से नाम कमाते हैं. ‌इस तरह की घटनाओं से वहां दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ेगी.

पिछले महीने मेरा टोरंटो गाना आया था और अगले महीने ही मुझे कनाडा की यात्रा करनी थी, लेकिन अब वहां माहौल किसी तरह की परफॉर्मेंस करने लायक नहीं रह गया है. कनाडा में गाना गाने जैसा माहौल नहीं. इस मैसेज के साथ ही उन्होंने शंकर साहनी के गीत के जरिए दो देशों के बीच शांति की अपील की है.

कौन हैं पंजाबी सिंगर शंकर साहनी
शंकर साहनी को दुनियाभर में भारतीय लोक संगीत को प्रमोट करने के लिए जाना जाता है. सिंगर को Mahamrityunjay Mahadev, Re Nagin, mahamritunjay mantra, jatt lutiya gaya जैसे गानों के लिए जाना जाता है. कोरोना काल में उनका गाना ‘स्वदेशी बनें, स्वदेशी चुनें…देश को आगे बढ़ाना है’ भी काफी फेमस रहा था. उन्होंने इस गाने के जरिए स्वदेशी तरीकों से लोगों को आगे बढ़ने की हिम्मत दी थी. शंकर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 387 हजार फॉलोअर्स हैं, जहां वो अपने गानों को अकसर प्रमोट करते देखे जाते हैं.

कनाडाई सिंगर की हो रही आलोचना
इससे पहले कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह को लेकर बड़ी खबर आई थी कि उनका मुंबई में होने वाला एक बड़ा कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है. 26 साल के शुभनीत ने सोशल मीडिया पर हिंदुस्तान को लेकर विवादित पोस्ट शेयर की थी. उन पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगा है, जिसके बाद हर ओर उनकी आलोचना होने लगी और विराट कोहली ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...