7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedOla के वर्क कल्चर पर उठे सवाल, CEO बोले- हमें सिर्फ ‘ऐसे’...

Ola के वर्क कल्चर पर उठे सवाल, CEO बोले- हमें सिर्फ ‘ऐसे’ लोगों की जरूरत

Published on

नई दिल्ली,

ओला (Ola) के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल की मैनेजमेंट स्टाइल और कंपनी में वर्क कल्चर को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जारी हैं. बीते दिनों इसका उदाहरण देखने को मिला, जब उन्होंने एक मीटिंग के दौरान ओला इलेक्ट्रिक की टीम को बेकार कहा था. यही नहीं उन्होंने एक कर्मचारी को फैक्ट्री के चक्कर भी लगवाए थे. अब इस मामले में सीईओ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ओला महत्वाकांक्षी लोगों की जगह है.

मीटिंग के दौरान भड़का था गुस्सा
पहले बात करते हैं बीते दिनों ओला इलेक्ट्रिक की एक मीटिंग के दौरान भड़के कंपनी के को-फाउंडर Bhavish Aggarwal की. तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक उन्होंने किसी गलती पर मीटिंग के दौरान ही प्रेजेंटेशन फाइल में एक पेपर मिसिंग होने के चलते सभी कागज फाड़ डाले थे और पंजाबी भाषा में अपनी टीम को लताड़ते हुए बेकार (Useless) कह दिया था. यही नहीं आमतौर पर करीब घंटे भर चलने वाली मीटिंग को उन्होंने महज कुछ मिनटों में ही खत्म कर दिया था.

कर्मचारियों ने जताई थी चिंता
इस रिपोर्ट में कर्मचारियों के हवाले से कहा गया कि ओला में अब काम करने का ऐसा माहौल नहीं रह गया है, जैसा कि पहले 2013 में इसकी शुरुआत के समय हुआ करता था. ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के मैनेजर्स और बोर्ड मेंबर्स के लिए भाविश अग्रवाल का बर्ताव चिंता का सबब बनता जा रहा है. उन्होंने कहा था कि भाविश अग्रवाल अक्सर नियंत्रण खो देते हैं. इस मामले के गर्माने के बाद अब भाविश अग्रवाल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है.

‘ओला महत्वाकांक्षी लोगों की जगह’
ओला ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा है कि उनकी कंपनी में महत्वाकांक्षी और वास्तव में आकांक्षी लोगों के लिए जगह है. बेंगलुरु में ओला कैंपस में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ओला उन लोगों के लिए है, जो देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति का हिस्सा बनकर अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं.

सीईओ बोले- हम एक मेहनती कंपनी
भाविश अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि आगे कहा कि हम एक बहुत मेहनती कंपनी हैं… हम यहां उत्पाद या कंपनी बनाने के लिए बिल्कुल नहीं हैं और न ही हम यहां एक अच्छा और आसान समय बिताने या 20 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाने के लिए हैं. ओला सीईओ ने कहा कि हम यहां अपने सपनों और अपने मिशन को पूरा करना चाहते हैं और मुझे वास्तव में विश्वास है कि यह सिर्फ मेरे या ओला के बारे में नहीं है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...