8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedईडी की चार्जशीट में आया राघव चड्ढा का नाम, शादी के सवाल...

ईडी की चार्जशीट में आया राघव चड्ढा का नाम, शादी के सवाल पर परिणीति के चेहरे का फीका पड़ा रंग

Published on

परिणीति चोपड़ा इन दिनों जहां घर से बाहर निकलती हैं, पपाराजी के कैमरे उन्हें घेर ही लेते हैं। पिछले कुछ समय से परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों परिणीति के कई वीडियोज सामने आए जिनमें वो शादी के सवाल या राघव चड्ढा को लेकर पूछे गए सवाल पर खूब ब्लश करती दिखी हैं। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसमें मामला जरा हटकर दिख रहा है। परिणीति के चेहरे का रंग फीका पड़ा दिख रहा है।

दरअसल चर्चा है कि दोनों की सगाई जल्द ही होनेवाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि रोका के बाद अब दोनों की सगाई जल्द होनेवाली है। कहा जा रहा था कि अक्टूबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब राघव चड्ढा का नाम ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आ गया है और ईडी उनसे पूछताछ करेगी। हालांकि, तसल्ली वाली बात ये है कि उनका नाम चार्जशीट में आरोपी के रूप में नहीं है। हालांकि, इस खबर के बाद अब पहली बार जब Parineeti Chopra कैमरे के सामने दिखीं तो उनका चेहरा जरा उतरा हुआ नजर आया।

पपाराजी के सवालों को पूरी तरह से इग्नोर करती दिख रही हैं परिणीति
परिणीति से इस वीडियो में पपाराजी उसी तरह से उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते दिख रहे हैं जैसा कि हमेशा पूछा करते हैं। हर बार परिणीति मुस्कुराते हुए और घुमा-फिराकर जरूर कुछ कहती दिखी हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आया। दरअसल वीडियो में परिणीति पपाराजी के सवालों को पूरी तरह से इग्नोर करती दिख रही हैं। परिणीति के चेहरे पर वो रंग नजर नहीं आ रहा जो अक्सर कैमरे के सामने पिछले किछ समय से दिख रहा है।

यूजर ने कहा- पहले दुआ करो दूल्हे को ईडी वाले न ले जाएं
लोगों ने इस वीडियो पर काफी कुछ लिखा भी है। एक ने कहा है- शादी में ईडी वाले आ रहे हैं गिफ्ट लेकर, जल्दी कर लो शादी। एक ने कहा- इनके वाले ईडी के स्कैनर में हैं, शादी होल्ड पर। एक अन्य यूजर ने कहा है- पहले दुआ करो दूल्हे को ईडी वाले न ले जाएं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...