11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedरेलवे का बड़ा फैसला, कोरोना काल में बंद पड़ी सभी ट्रेनें फिर...

रेलवे का बड़ा फैसला, कोरोना काल में बंद पड़ी सभी ट्रेनें फिर होंगी शुरू

Published on

नई दिल्ली

रेल में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने कोरोना काल में बंद सभी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे ने पैसेंजर और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से चलाने के बारे में आदेश जारी किया है। अगले हफ्ते इन ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। रेलवे ने करीब 500 बंद पैसेंजर ट्रेनें फिर से शुरू करने के आदेश दिए हैं। साथ ही करीब 100 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी जल्दी ही पटरी पर दौड़ने लगेंगी। कोरोना काल से पहले देश में करीब 2800 पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं। अभी 2300 पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा अभी 1770 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। एक हफ्ते में 1900 से ज्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलने लगेंगी।

गौरतलब है कि कोविड के दौरान कई ट्रेनें बंद की गई थी। साथ में यात्रियों के भीड़ को कम करने के लिए साधारण पैसेंजर ट्रेनों में भी मेल एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा था। नए आदेश में यात्रियों से पुराने पैसेंजर साधारण कैटेगरी का ही किराया लेने का आदेश हैं। उत्तर रेलवे ने 90 अनरिजर्व्ड मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें एक अगस्त से 10 अगस्त के बीच शुरू की जाएंगी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...