16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedराजन ने फिर याद दिलाया 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ', जानें सुस्ती से...

राजन ने फिर याद दिलाया ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’, जानें सुस्ती से क्यों जुड़ गया यह जुमला

Published on

नई दिल्ली

रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर रहे रघुराम राजन को जानते होंगे। वह केंद्रीय वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा है कि भारत एक बार फिर से ‘हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ’ के करीब खतरनाक ढंग से पहुंच रहा है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में जो ‘हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ’ को उद्धरण दिया है, उसका मतलब आप जानते हैं?

क्या है ‘हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ’
आप समझ रहे होंगे कि यहां हिन्दू धर्म की बात हो रही है। दरअसल, ‘हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ’ इकोनोमिक्स की एक थ्योरी है। इसका आशय कहीं से भी धर्म से नहीं है। आर्थिक मंचों पर अक्सर इस शब्दावली का उपयोग होता है। बात आजादी के बाद की है। सन 1947 में देश आजाद हुआ तो उस समय भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। अधिकतर लोग खेती पर आश्रित थे। समाज में भयंकर गरीबी थी। इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सिर्फ रेलवे था। सड़कों का अभाव था। लेकिन देश इन चीजों का निर्माण धीरे-धीरे होने लगा। इसलिए आजादी के बाद तीन दशकों (1950 से 1980) तक देश का ग्रोथ रेट बेहद कम रहा। इस अवधि में देश की औसत वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर महज 3.5 फीसदी के आस-पास थी। इसी धीमी विकास दर को जाने माने अर्थशास्त्री प्रोफेसर राज कृष्ण 1978 में ‘हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ’ का नाम दिया। तब से यह जुमला आर्थिक जगत में चल निकला।

क्यों आई थी यह शब्दावली
प्रोफेसर राज कृष्ण उस समय कहा करते थे कि हम कुछ भी कर लें, हमारी विकास दर इतनी ही रहती है। वास्तव में उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था घरेलू बचत के बल पर चल रही थी। इकोनॉमी में निवेश का स्तर बेहद कम था। जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि से कहीं ज्यादा थी। इसलिए विकास दर भी चार फीसदी के आसपास थी। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने की गति भी कम थी। दरअसल, प्रोफेसर राज कृष्ण हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने हंसी-मजाक के माहौल में यह बात कही थी। लेकिन बाद में यह एक इकोनोमिक थ्योरी का रूप ले लिया और अंतरराष्ट्रीय इकोनोमिक जगत में यह थ्योरी खूब उद्धृत की जाने लगी। अभी भी उनकी इस शब्दावली का व्यापक तौर पर इस्तेमाल हो रहा है।

अभी क्या कहा रघुराम राजन ने
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर राजन ने कहा कि अभी प्राइवेट सेक्टर का इनवेस्टमेंट कम subdued private sector investment है। ब्याज दरें बढ़ रही high interest rates है। साथ ही वैश्विक स्तर पर विकास दर slowing global growth स्लो हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल तीसरी तिमाही में विकास दर घट कर 4.4 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले मतलब कि दूसरी तिमाही में विकास दर 6.3 फीसदी थी और पहली तिमाही में 13.2 फीसदी।

विकास दर कब बढ़ी
भारत में सन 1991 में आर्थिक सुधार का दौर शुरू हुआ। नरसिंह राव की सरकार ने उदारीकरण की शुरुआत की। उसके बाद से ही देश की विकास दर ‘हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ’ की धीमी चाल को छोड़कर तेजी से बढ़ी। खास कर साल 2003 से 2008 के बीच देश की विकास दर औसतन 9 फीसदी के आस-पास रही।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...