8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ के नाम राजू श्रीवास्तव की बेटी का नोट- सपोर्ट करने के...

अमिताभ के नाम राजू श्रीवास्तव की बेटी का नोट- सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अंकल

Published on

42 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद राजू श्रीवास्तव का निधन हुआ. 21 सितम्बर को कॉमेडियन ने अपनी आखिरी सांसें ली थीं. उनके जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी राजू के निधन पर दुख व्यक्त किया था. अब कॉमेडियन की बेटी ने बिग बी को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है.

राजू की बेटी ने कहा शुक्रिया
राजू की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने कॉमेडियन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज को शेयर किया है. इनमें राजू श्रीवास्तव को अमिताभ बच्चन के साथ देखा जा सकता है. दूसरी फोटो में अमिताभ बच्चन का वो ब्लॉग का है, जिसमें उन्हें राजू के निधन और दोस्त को खोने की बात की है. तीसरी फोटो में राजू और अमिताभ किसी शो के मंच पर हैं. और चौथी फोटो में राजू श्रीवास्तव और उनका परिवार बिग बी के साथ खड़ा है.

फोटोज को शेयर करते हुए अंतरा लिखती हैं, ‘इस मुश्किल समय में हर दिन हमारा साथ देने के लिए मैं श्री अमिताभ बच्चन अंकल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. आपकी प्रार्थना ने हमें ढेर सारी ताकत और सपोर्ट दिया, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे. आप मेरे पिता के आइडल, प्रेरणा प्यार और गुरु हैं. जब से मेरे पिता ने आपको बड़े पर्दे पर देखा था, आप उनके साथ रहे. उन्होंने आपको ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी फॉलो किया है.’

गुरु जी के नाम से नंबर था सेव
अंतरा ने आगे लिखा, ‘उन्होंने अपने फोन में आपका नंबर ‘गुरु जी’ के नाम से सेव किया था. आप पापा के अंदर पूरा बसे हुए थे. आपके भेजे ऑडियो पर उनका हरकत करना इस बात का सबूत है कि आप उनके लिए क्या थे. मेरा मां शिखा, भाई आयुष्मान, मेरे पूरे परिवार, मैं अंतरा आपके दिल से आभारी है. दुनियाभर में जो प्यार और तारीफ उन्हें मिली है वो आपकी वजह से है. शुक्रिया.’

42 दिनों तक अस्पताल में रहे राजू
10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एक होटल के जिम में हार्ट अटैक पड़ा था. इसकी वजह से वह बेहोश हो गए थे. कॉमेडियन का ट्रेनर उन्हें एम्स अस्पताल लेकर गया था. यहीं पर 42 दिनों तक राजू का इलाज चला. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर उन्हें मैसेज भेजा था, जिसे दिन-रात राजू को सुनाया जा रहा था. इसी की वजह से उनके शरीर में कुछ हरकत भी हुई थी. राजू के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने उनकी याद में लम्बा पास लिखा था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...