19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत के पेट में था 10 सेमी का ट्यूमर, हुई सर्जरी,...

राखी सावंत के पेट में था 10 सेमी का ट्यूमर, हुई सर्जरी, एक्ट्रेस बोलीं- सलमान ने भरे मेडिकल बिल

Published on

इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों दुबई में रेस्ट मोड पर हैं. भले ही राखी पैपराजी के कैमरा से दूर है लेकिन मुबंई में हो रही हर हरकत पर उनकी नजर है. एक्ट्रेस हाल ही में मेडिकेशन के संजीदा दौर से गुजरी हैं. राखी ने अपने हेल्थ और लाइफ का अपडेट दिया और बताया कि मुश्किल दौर में किसने उनका साथ दिया. इतना ही नहीं राखी ने यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक पर भी निशाना साधा.

10 सेमी का ट्यूमर
राखी सलमान खान बड़ी फैन हैं. एक्ट्रेस बताती हैं कि सलमान उन्हें किस कदर सपोर्ट करते हैं. उन्होंने टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके मेडिकल बिल्स सलमान खान ने भरे हैं. मुश्किल हालातों से गुजरीं राखी सावंत ने सर्जरी के बाद पहली बार बात की है. इस दौरान उन्होंने क्या चैलेंजेस फेस किए वो भी बताया है.

राखी बोलीं- डॉक्टर्स को पहले तो लगा था कि मुझे हार्ट अटैक आया था, लेकिन फिर जांच के बाद उन्हें मेरे पेट में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर मिला. मैं हमेशा सोचती थी कि मेरे पेट में इतनी एसिडिटी क्यों होती है. इलाज के तहत उन्होंने मेरा यूटरस और ट्यूमर हटा दिया. मैं आईसीयू में कोमा में थी.

सलमान ने भरे राखी के बिल्स
राखी ने बताया कि इस मुश्किल की घड़ी में उनका सलमान खान ने बहुत साथ दिया. वो बिना बोले आगे आए और उनके लंबे चौड़े मेडिकल बिल्स को भरने में मदद की. राखी ने कहा- वो अपने लोगों को कभी नहीं भूलते. बिना किसी को बताए मदद करते हैं. उन्होंने मेरे मेडिकल बिल्स में भी हेल्प की है. मेरे एक्स हसबैंड रितेश भी मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे. हम अलग हो चुके हैं बावजूद इसके वो मेरा साथ देता रहा.

मां नहीं बन सकतीं राखी
राखी ने इसी दौरान दुख भी जताया कि अब वो कभी मां नहीं बन सकेंगी. राखी बोलीं- दर्द बहुत है अंदर लेकिन जिंदगी का सामना करना ही पड़ेगा. मैं अब सरोगेसी के बारे में सोचुंगी. क्योंकि मैं बच्चा गोद नहीं ले सकती. मैं विक्की डोनर जैसा कुछ प्लान करूंगी या सोचूंगी, कोई वारिस तो चाहिए ना.

आदिल ने किया बर्बाद
इसी के साथ राखी ने एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर भी गुस्सा निकाला. राखी बोलीं- उसने मेरा फोन हैक करवाया, अपने न्यूड वीडियो लीक किए और फिर मेरे ही खिलाफ केस डाल दिया. अब वो मुझपर ब्लेम डाल रहा है. मैं बेकसूर हूं. उसने मुझे बर्बाद किया है. मेरे सारे पैसे ले गया. उसने मुझे बदनाम किया है. वहीं राखी ने बताया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड राजश्री भी उनके खिलाफ हो गई है. उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर आया था, लेकिन लीगल प्रॉसिजर की वजह से अंदाजा नहीं कि वो जॉइन कर पाएगी या नहीं.

पायल पर भड़कीं
इसी के साथ राखी ने अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर किया. पायल को छिपकली के शक्ल की बताते हुए कहा- इस दुनिया में भलाई का जमाना ही नहीं है. मैं उसके लिए बुरा फील कर रही थी क्योंकि उसकी बेस्ट फ्रेंड ने उसके ही पति से शादी कर ली. इसलिए मैंने वो वीडियो पोस्ट की थी. लेकिन पायल मेरा ही नाम अपनी पब्लिसिटी के लिए यूज करने लगी. ऐसी औरतों पर लानत है जो हिंदुस्तान का नाम खराब करती हैं. वो क्या मैसेज भेज रही हैं लोगों को?

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...