13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत का हेमा मालिनी को जवाब, कहा- मैं बनूंगी दूसरी स्मृति...

राखी सावंत का हेमा मालिनी को जवाब, कहा- मैं बनूंगी दूसरी स्मृति ईरानी

Published on

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पता नहीं कब क्या हो जाए. एक्ट्रेस हेमा मालिनी के दिए स्टेटमेंट से एक नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है. हाल ही में हेमा जो कि राजनीति में भी सक्रिय हैं, मथुरा दौरे पर थीं. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कंगना रनौत मथुरा से चुनाव लड़ेंगी. ये सवाल शायद हेमा मालिनी को थोड़ा अखर गया. इसके बाद उन्होंने जो जवाब दिया, उससे राखी सावंत भी दंग रह गईं.

राखी सावंत भी बन जाएंगी सांसद
हेमा मालिनी लंबे समय से मथुरा से सांसद रही हैं. शनिवार को हेमा मथुरा दौरे पर पहुंची. रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा है? इस पर हेमा मालिनी ने कहा, ‘मेरा विचार भगवान के ऊपर है. कोई मथुरा का अगर सांसद बनना चाहे तो उसको तो आप बनने नहीं देंगे. आपने दिमाग में ऐसा डाल के रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा मथुरा का सांसद. फिल्म स्टार ही चाहिए मथुरा में. कल अब राखी सावंत को भी भेज देंगे. वो भी बन जाएंगी.’

ये बात राखी सावंत के कानों तक तो पहुंचनी ही थी. फिर राखी सावंत का नाम आए और वो जवाब ना दे ये तो हो ही नहीं सकता. हेमा मालिनी की बातों का राखी ने बड़े ही शांत तरीके से जवाब दिया. राखी ने हेमा मालिनी को थैंक्यू कहा और बोला कि मैं देश की सेवा करने के लिए ही पैदा हुई हूं. देश की सेवा ही करना चाहती हूं. मुझे ये जिम्मेदारी देने का शुक्रिया

राखी ने दिया सटीक जवाब
राखी ने कहा- ‘जी दोस्तों, मैं शुक्रगुजार हूं कि PM मुझे ये जिम्मेदारी देना चाहते हैं और इस बार मुझे चुनाव में खड़ा कर रहे हैं. इसका ऐलान हेमा मालिनी जी ने कर ही दिया है. मैं देश की सेवा के लिए ही पैदा हुई हूं और देश की सेवा ही करना चाहती हूं. हमारे प्रधानमंत्री जी चाय बनाते बनाते पीएम का काम कर सकते हैं, तो मैं बॉलीवुड में रहते-रहते सीएम क्यों नहीं बन सकती. जरूर मैं बनुंगी आप सब का आशीर्वाद चाहिए. तो 2024 में अब आप मुझे चुनाव लड़ते हुए देखेंगे. लेकिन किसके ऑपोजिट, ये सरप्राइज है.’

राखी सावंत ने आगे कहा कि-‘दरअसल इस बारे में पीएम मोदी जी और अमित शाह जी खुद बोलने वाले थे. लेकिन… खैर छोड़ो. पीएम मोदी कहें या हेमा मालिनी एक ही बात है. मैं अब स्मृति ईरानी पार्ट 2 बन के दिखाउंगी. मैं बहुत खुश हूं कि मैं इलेक्शन लड़ने वाली हूं. प्लीज मुझे सपोर्ट कीजिए. हेमा दी, शुक्रिया मेरे बारे में इतनी अच्छी बात कहने का.’

राखी सावंत को कई लोग सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स हेमा मालिनी को ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने पब्लिकली राखी का अपमान करने की कोशिश की. राखी को सपोर्ट कर एक यूजर ने लिखा- ये हेमा मालिनी की बातों का बिल्कुल सही जवाब दे रही हैं.

राखी सावंत वैसे असल में 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. मुंबई नॉर्थ वेस्ट कंस्टीटुएंसी से राखी ने चुनाव लड़ा था, और बुरी तरह हार भी गई थीं. इसके बाद राखी ने रामदास अठ्ठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को ज्वाइन किया था.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...