22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedराम गोपाल वर्मा ने भारतीयों पर साधा निशाना! 'ओपेनहाइमर' में 'भगवद गीता'...

राम गोपाल वर्मा ने भारतीयों पर साधा निशाना! ‘ओपेनहाइमर’ में ‘भगवद गीता’ विवाद में कूदे

Published on

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड मूवी ‘ओपेनहाइमर’ को लेकर इंडिया में खूब चर्चा हो रही है। चर्चा नहीं, बल्कि विवाद हो रहा है। परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले साइंटिस्ट रॉबर्ट ओपेनहाइमर की लाइफ पर बेस्ड इस मूवी में भगवद गीता का जिक्र है। ये जिक्र दो तरह से है। पहला कि परमाणु बम का टेस्ट करने के बाद ओपेनहाइमर ने अपनी स्पीच में गीता के श्लोक के बारे में बात की थी। दूसरा जिक्र ये कि फिल्म में इंटिमेट सीन के दौरान गीता पढ़ी गई, जिस पर भारतीय दर्शक खासे नाराज हैं। अब इस पर जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन सामने आया है। Ram Gopal Varma ने ट्वीट किया, ‘विडम्बना ये है कि एक अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक ओपेनहाइमर ने भगवद्गीता पढ़ी है, जिस पर मुझे संदेह है कि 0.0000001% भारतीय भी पढ़ते हैं।’

फिल्म में सेक्स करते हुए पढ़ी भगवद गीता
मालूम हो कि फिल्म के एक सीन पर बहस छिड़ी हुई है, क्योंकि ओपेनहाइमर (सिलियन मर्फी) सेक्स करते समय हिंदू पाठ (भगवद गीता) पढ़ते हुए दिखाई देते हैं। वही कोट ‘अब मैं मृत्यु बन गया हूं, दुनिया का विनाशक’ ट्रिनिटी टेस्ट से पहले फिर से दोहराया जाता है। इस मूवी को इंडिया में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

नोलन की फिल्मों में इंडियन कनेक्शन
हॉलीवुड फिल्‍म ‘ओपेनहाइमर’ में इंटीमेट सीन के दौरान भगवद गीता के पाठ पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बाबत सेंसर बोर्ड को फटकार लगाई है। यही नहीं, उन्‍होंने तत्‍काल फिल्‍म से इस सीन को हटाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में हमेशा इंडियन कनेक्शन होता है। Dark Knight Rises को इंडिया में शूट किया गया था। उसी तरह Tenet के भी कुछ हिस्सों की शूटिंग भारत में हुई। Interstellar में नोलन ने इंडिया के फ्यूचर को इमेजिन किया था, जहां देश हाईली एडवांस हो चुका है। अब ओपेनहाइमर में ‘गीता’ का जिक्र है। हालांकि, जिस सीन में इसका जिक्र हुआ, उस पर इंडियन्स को आपत्ति है। उधर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेंसर बोर्ड को सीन को हटाने के लिए कहा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...