18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'राम कृष्ण को नहीं मानूंगा' AAP नेता के बयान से नाराज 'TV...

‘राम कृष्ण को नहीं मानूंगा’ AAP नेता के बयान से नाराज ‘TV के राम’, बोले- हो क्या रहा है?

Published on

दशहरा के दिन बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह का आयोजन हुआ था. आम आदमी पार्टी के मंत्री रहे राजेंद्र पाल की मौजूदगी में हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई गई थी. इस पूरे मामले पर अब रामायण फेम अरुण गोविल ने अपनी राय पेश की है. आइये जानते हैं कि राजेंद्र प्रसाद मामले में उनका क्या कहना है.

राजेंद्र प्रसाद पर अरुण गोविल की राय
अरुण गोविल अपने यूट्यूब चैनल के जरिये अपने विचार लोगों के सामने रखते रहते हैं. अब उन्होंने राजेंद्र पाल को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. वो कहते हैं, ‘इस घटना ने मुझे ये कहने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर श्रीराम-कृष्ण की धरती पर ये हो क्या रहा है. शपथ दिलाई जा रही है कि हम ब्राह्म, विष्ण, महेश, हनुमान और राम को नहीं मानेंगे. मां दुर्गा, सरस्वती, काली की पूजा नहीं करेंगे. शपथ दिलाने वाले राजनीतिक-धार्मिक स्वार्थ के लिये ये कर रहे हैं, पर शपथ लेने वाले क्यों नहीं सोचते कि वो ये क्यों कर रहे हैं. इसका हर किसी को विरोध करना चाहिये.’

आगे उन्होंने कहा ‘जो लोग श्रीराम को भगवान ना मानने की शपथ ले रहे हैं, क्या उन्हें पता है कि वो कौन हैं. भगवान के बारे में बताते हुए अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने कभी जाति-धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं किया. ना ही उन्हें कभी सत्ता की लालसा रही. आगे भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए अरुण गोविल कहते हैं, जिस भगवद गीता की कसम खाई जाती है, उसी गीता का उपदेश देने वाला का अपमान करके शपथ लेना, मानवता के लिये कितना घातक है. कृष्ण का विरोध करने वालों को एक बार भगवद गीता पढ़नी चाहिए. ताकि उन्हें पता चला कि ये वो धरती पर सिर्फ मानवता के लिये आये थे.’

बुराई के खिलाफ हैं अरुण गोविल
अरुण गोविल का कहना है कि किसी भी व्यक्ति या चरित्र का विरोध करने से पहले उसे बारे में जान लेना चाहिए. स्वार्थ के चक्कर में व्यक्ति भूल गया है कि वो सनानत धर्म का विरोध करके अपनी जड़ें काट रहा है. रामायण फेम अरुण गोविल ने इस वीडियो के माध्यम से साफ कर दिया है कि उनका मकसद किसी को भड़काना नहीं है. वो सिर्फ बुराई का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि अगर बुराई का विरोध ना हो, तो वो समाज के लिये घातक हो सकती है. जानकारी के लिये बता दें कि आम आदमी पार्टी के मंत्री रहे राजेंद्र पाल पर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था. इसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...