8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedब्रह्मास्त्र के प्रमोशन की बात सुन इरिटेट हुए रणबीर, बोलेे- 'बाप बनने...

ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन की बात सुन इरिटेट हुए रणबीर, बोलेे- ‘बाप बनने वाला हूं’

Published on

क्या हो गया है रणबीर कपूर को? आखिर क्यों ब्रह्मास्त्र की प्रमोशन करने से खुद को रोक रहे हैं? रणबीर इतने गुस्से में हैं कि अपना माथा तक पीट रहे हैं. डायरेक्टर अयान मुखर्जी पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. रणबीर ने यहां तक कह दिया कि आलिया की केसरिया गा-गाकर, शिवा-शिवा चिल्लाकर आवाज तक चली गई है.

आलिया ने शेयर किया वीडियो
रणबीर कपूर के इस गुस्साए वीडियो को खुद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. आलिया ने वीडियो शेयर कर लिखा- हार्ड फैक्ट्स, हिंदी में मतलब मुश्किल तथ्य. यानी आलिया यहां बताना चाह रही हैं कि रणबीर जो भी इस वीडियो में कह रहे हैं, वो सब सच है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर-कर के थक गए हैं. क्या सच में यही बात है? चलिए आपको बताते हैं.

ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
दरअसल ब्रह्मास्त्र ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर 4 नवंबर को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा को रिलीज किया जाएगा. रणबीर इसी बात को वीडियो में बता रहे हैं. लेकिन जरा अलग अंदाज में. वो फोन पर किसी से बात करते हुए कहते हैं कि वो फिल्म का प्रमोशन कर के थक चुके हैं. इन प्रमोशनल इवेंट्स में केसरिया गाना गाकर आलिया की आवाज बैठ चुकी है. इतना फिल्म में शिवा-शिवा नहीं चिल्लाया था, जितना प्रमोशन करना पड़ रहा है.

रणबीर ने किया प्रमोशन करने से इनकार
अब ऐसे में अगर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है तो प्रमोशन क्यों करना है. फिल्म तो हिट हो ही चुकी है. रणबीर कहते हैं- मैं खुद भूत बन चुका हूं डांस करते करते, आलिया की आवाज बैठ चुकी है, 150 ड्रोन्स उड़ चुके हैं, 250 टन लड्डू बांट चुका हूं. अब क्या करूं सबके घर जाऊं, पर्सनली सबको बोलूं कि देवियों-सज्जनों हमारी फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है, प्लीज देखिए. लाइट आ रही है…लाइट आ रही है…लाइट आ चुकी है.

इसी के साथ रणबीर कहते हैं, अयान को क्या लगता है मेरी कोई लाइफ नहीं है. बाप बनने वाला हूं मैं, बहुत जिम्मेदारियाां हैं. इतने में फोन वापस रिंग होने लगता है. रणबीर ऑनगोइंग कॉल डिस्कनेक्ट कर अयान का फोन उठाते हैं और बोलते हैं, हां, अयान सबको देखनी पड़ेगी ब्रह्मास्त्र. हमें प्रमोशन करना चाहिए. लाइट आ रही है. रणबीर इस वीडियो में बेहद फ्रस्ट्रेट मोड में दिख रहे हैं. लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज भी बहुत पसंद आ रहा है. सभी कमेंट बॉक्स में हंस हंस कर बेहाल हुए जा रहे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...