11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedरणबीर कपूर 11 साल बाद बने आइटम बॉय, आलिया की वजह से...

रणबीर कपूर 11 साल बाद बने आइटम बॉय, आलिया की वजह से हुए राजी?

Published on

रणबीर कपूर इस समय अपनी लाइफ के एक मजेदार फेज में हैं. एक तरफ उनकी पत्नी आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं, वहीं उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ अभी तक 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म है. ‘ब्रह्मास्त्र’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया, जबकि रिलीज के वक्त इंडिया में ही फिल्म को लेकर काफी नेगेटिव माहौल था.

‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद रणबीर की कोई फिल्म इस साल रिलीज नहीं होने वाली. लेकिन वो एक बार फिर से स्क्रीन पर नजर आने को तैयार हैं. और कमाल ये है कि इस बार रणबीर एक डिफरेंट अवतार में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘ब्रह्मास्त्र’ स्टार रणबीर कपूर ही बॉस्को-मार्टिस की फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ में एक आइटम नंबर करते नजर आएंगे. आदित्य सील और निकिता दत्ता स्टारर ‘रॉकेट गैंग’ 11 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

आलिया की फ्रेंड के लिए हुए राजी?
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणबीर इस डांस नंबर के लिए इसलिए राजी हुए क्योंकि ‘रॉकेट गैंग’ के हीरो आदित्य सील, अनुष्का रंजन के पति हैं. जबकि ये अब सभी जानते हैं कि अनुष्का, आलिया भट्ट की बहुत क्लोज फ्रेंड हैं. लेकिन इस जानकारी से अलग कुछ रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि ‘रॉकेट गैंग’ के डायरेक्टर्स बॉस्को-मार्टिस के साथ रणबीर की अच्छी बॉन्डिंग है.

बताया गया कि डायरेक्टर लव रंजन की रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के कोरियोग्राफर बॉस्को-मार्टिस ही हैं. उस फिल्म पर काम करने के दौरान ही रणबीर और बॉस्को में अच्छी दोस्ती हो गई और उन्होंने ही ‘शमशेरा’ एक्टर को खास आइटम नंबर के लिए रिक्वेस्ट की.

11 साल बाद आइटम सॉंग करेंगे रणबीर
‘रॉकेट गैंग’ से पहले भी रणबीर एक बार आइटम नंबर कर चुके हैं. 2011 में सलमान खान की फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ में भी रणबीर ने एक खास गाना शूट किया था. ‘टांय टांय फिस्स’ नाम के इस गाने में रणबीर बच्चों के साथ मजेदार डांस करते नजर आए थे और ये गाना बहुत पॉपुलर भी हुआ था. अब रणबीर 11 साल बाद ‘रॉकेट गैंग’ में आइटम नंबर करते नजर आए थे.

रणबीर ‘रॉकेट गैंग’ में डांस नंबर के लिए किसी भी वजह से राजी हुए हों, मगर उनके फैन्स उन्हें स्क्रीन पर एक नए अंदाज में देखकर यकीनन बुत खुश होंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...