8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedरणबीर कपूर ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, बताया- आलिया भट्ट की वजह...

रणबीर कपूर ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, बताया- आलिया भट्ट की वजह से उन्हें क्या झेलना पड़ता है

Published on

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर फिलहाल अपनी हालिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज को इंजॉय कर रहे हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म में पहली बार अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में अपने इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया है कि क्यों आलिया भट्ट के साथ एक बेड पर सोना एक बड़ा टास्क है।

कहा- फिर धीरे-धीरे बेड छोटा पड़ने लगता है
रणबीर कपूर से आलिया के बारे में एक ऐसी चीज के बारे में पूछा गया जिसे उन्हें झेलना पड़ता है। इसपर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि जब आलिया सोती हैं वह तिरछी हो जाती हैं और फिर धीरे-धीरे बेड छोटा पड़ने लगता है। रणबीर कपूर के मुताबिक, आलिया का सिर कहीं होता है और उनका पैर कहीं और। बेचारे रणबीर बेड के किसी कॉर्नर में स्ट्रगल कर रहे होते हैं।

आलिया ने बताया- रणबीर की कौन सी बात पसंद
बॉलीवुड बबल के पूछे इसी सवाल का जवाब आलिया भट्ट से भी पूछा गया। आलिया भट्ट ने कहा कि जो चीज उन्हें रणबीर में सबसे अधिक पसंद है वह है उनका साइलेंस। आलिया के मुताबिक, रणबीर कपूर काफी अच्छे श्रोता हैं। हालांकि, यही वह चीज भी जिसे वह झेलती भई हैं। क्योंकि कई बार वह चाहती हैं कि रणबीर रिस्पॉन्ड करे लेकिन वह नहीं करते।

‘ब्रह्मास्त्र’ ने कर ली 250 करोड़ से अधिक कमाई
बता दें कि अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इसी महीने 9 सितम्बर को रिलीज हुई है। फिल्म ने 17 दिनों में पांचों भाषाओं में अब तक 251.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। कमाई का यह आकड़ा केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस का है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान भी हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...